{"_id":"592b343e4f1c1bed14bdb208","slug":"black-bucks-holding-reserved-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षित टिकटों की पकड़ी कालाबाजारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरक्षित टिकटों की पकड़ी कालाबाजारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 29 May 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के मौसम में इलाहाबाद से विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली ट्रेनों में जहां एक तरफ लंबी प्रतीक्षा सूची है, वहीं टिकट के दलाल फर्जी आईडी से कंफर्म टिकट आसानी से हासिल कर ले रहे हैं। ऐसा ही एक टिकट दलाल रविवार को राजापुर में आरपीएफ के हत्थे चढ़ा। उसके पास से एक लाख रुपये की कीमत से ज्यादा के आरक्षित ई-टिकट बरामद हुए। टिकट दलाल के पास से जो ई-टिकट बरामद हुए उसमें से अधिकांश मुंबई, पुणे आदि स्थानों के रहे। आरपीएफ ने पकड़े गए दलाल के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
आरपीएफ पोस्ट इलाहाबाद जंक्शन को सूचना मिली थी कि राजापुर में एक युवक ने ई-टिकट बुक करने के लिए कई फर्जी आईडी बना रखी है। अलग-अलग नाम की इन आईडी से वह लोगों के टिकट आसानी से बुक कर उन्हें मुंहमांगे दाम में बेच रहा था। आईआरसीटीसी की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई तो मालूम पड़ा कि सोनू साइबर कैफे पर रोहित कुमार केसरवानी पुत्र राधेश्याम केसरवानी ने ई-टिकट बुकिंग के लिए अलग-अलग नाम से कई आईडी बना रखी है।
आरपीएफ के उपनिरीक्षक मनोज शर्मा, राम अवधेश यादव, हसीब खान, पंकज राय, श्याम सिंह, जर्नादन प्रसाद ने साइबर कैफे में छापामारी कर रोहित को पकड़ लिया। उसके पास से तीन तत्काल टिकट एवं सात सामान्य टिकट बरामद किए गए। इसकी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा की रही। आरपीएफ प्रभारी पीके राणा के मुताबिक युवक ने बताया कि उसने पर्सनल यूजर आईडी पर अवैध रूप से टिकट बनाकर उसे मुंहमांगे दाम पर लंबे समय से बेच रहा था। उसके पास जो टिकट बरामद हुए उसमें से अधिकांश मुंबई, पुणे के एसी श्रेणी के रहे। संबंधित युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।