बाइक की टक्कर से युवक की मौत, हंगामा और चक्काजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोबहा गांव का राजेश भारतीय (32) मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम को वह पड़ोस के गांव में दावत खाने गया था। रात लगभग साढ़े नौ बजे लौट रहा था। गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने साइकिल में टक्कर मार दी। राजेश छिटक कर सड़क पर गिरा। इसके बाद युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। गांव के लोग पहुंचे तो राजेश खून से लथपथ तड़प रहा था। उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान देररात उसकी मौत हो गई। शनिवार शाम को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। घटना की एफआईआर न होने से ग्रामीणों और परिजनों ने गुस्सा था।
सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ परिजनों ने शव इलाहाबाद-सुरियावां मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर हंगामा करने लगे। लगभग एक घंटे तक ग्रामीण शव रखकर चक्काजाम कर हंगामा काटते रहे। चक्काजाम के चलते सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई। खबर पाकर इंस्पेक्टर हंडिया आरके सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार रिपोर्ट लिखने और मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। राजेश तीन भाइयों में छोटा था। पति की मौत से रन्नों का रोेकर बुरा हाल है। पति की मौत के बाद उसके सामने चार छोटे बच्चों के पालन पोषण का संकट आ गया। सबसे बड़ा बेटा दस साल का है। छोटे बेटे को तो पता ही नहीं उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।