{"_id":"5839e03b4f1c1b967413c6d7","slug":"bike-cow-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय से टकराकर बाइक सवार छात्र की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाय से टकराकर बाइक सवार छात्र की मौत, साथी गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के तेलियरगंज इलाके में शनिवार रात गाय से टक्कर के बाद बाइक सवार नौवीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाहाबाद-लखनऊ हाईवे पर हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। खबर पाकर घरवाले और शिवकुटी पुलिस पहुंची। खून से लथपथ दोनों अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। उसने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट उसकी मौत का कारण बनी।
जोंधवल के रहने वाले छोटे लाल यादव क ी तेलियरगंज एसबीआई चौराहे के पास चाय की दुकान है। उनके दो बेटों और दो बेटियों में छोटा राज यादव (14) ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र था। शनिवार रात वह पिता की दुकान पर आया था। तभी बाइक की दुकान पर काम करने वाला शिवांशु (16) बगल स्थित अपनी मां की दुकान पर बाइक लेकर आया। उसकी मां अंडे का ठेला लगाती है। शिवांशु और राज दोनों हम उम्र होने के साथ ही दोस्त भी थे। शिवांशु को बाइक से देखकर राज उसके पास पहुंचा। इसके बाद दोनों बाइक से बेली की ओर निकल गए। राज ही बाइक चला रहा था। लगभग सौ मीटर दूर जाने के बाद तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही गाय से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार शिवांशु और राज छिटककर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद खलबली मच गई। शोरगुल सुनकर छोटेलाल भी पहुंच गए। बेटे का खून से लथपथ सड़क पर पड़े देखकर बिलख कर रोने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और घायलों क ो सड़क के किनारे किया। सूचना पाकर शिवकुटी एसओ पहुंचे। दोनों घायलों को एसआरएन अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद राज को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल शिवांशु की हालत नाजुक बनी है। राज की मौत से पिता और मां उर्मिला को गहरा आघात लगा है। अस्पताल में बेटे का शव देखकर उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। राज ने हेलमेट भी नहीं पहना था। एसआरएन अस्पताल में जुटे लोग चर्चा कर रहे थे कि हादसे में राज के सिर में चोट आई है। अगर उसने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी।