{"_id":"59fe19ec4f1c1b70548baed6","slug":"bhabhi-and-nephew-burnt-in-water-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के झगड़े में भाभी और भतीजे ने जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी के झगड़े में भाभी और भतीजे ने जलाया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
झूठी शान में हत्या
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के ममफोर्डगंज में शिवाजी पार्क के निकट रविवार रात पानी भरने को लेकर हुए झगड़े के बाद 35 वर्षीय रूपचंद्र उर्फ गोलू को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने से गंभीर झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि भाभी और भतीजे ने ही उसे जलाकर मारने की नीयत से घटना अंजाम दी। कर्नलगंज थाने में चार लोगों के खिलाफ केस लिखकर पुलिस आरोपियों की तलाश में छापे मार रही है।
ममफोर्डगंज में फौव्वारा चौराहा शिवाजी पार्क के निकट रहने वाला रूपचंद्र उर्फ गोलू चार भाइयों में तीसरे नंबर पर है। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। दो साल पहले उसका ब्याह तनू के साथ हुआ था। साल भर की बेटी है। गोलू एक फर्म के लिए सेल्समैन की नौकरी करता है। भाइयों के बीच लंबे समय से मकान में हिस्से को लेकर विवाद बना है। इस विवाद ने अब हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है। रविवार रात तनू बेटी को गोद में लेकर सब्जी खरीदने गई थी। घर लौटी तो देखा कि वहां अफरातफरी मची है। पति गोलू गंभीर रूप से जला था। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वह 90 फीसदी जल चुका है, इसलिए जान पर खतरा बना है। हालत में थोड़ा सुधार होने पर खुद गोलू ने बयान दिया कि तनू बाजार गई थी तभी वह नल पर पानी भरने गया था। पानी भरने के दौरान ही बडे़ भाई भुल्लन प्रसाद की पत्नी यशोदा देवी और भतीजे मन्नू से उसकी झड़प हो गई। कुछ देर बाद यशोदा और मन्नू के साथ छोटा भाई दीपक उर्फ डीके दोस्त सलीम के साथ आ गया। वह मकान के दूसरे तल पर अपने कमरे में था तभी उन लोगों ने घेरा और सलीम ने यशोदा के कहने पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा दी।
गोलू के मुताबिक, वह किसी तरह भागा और बाल्टी में भरा पानी शरीर पर डाला, जिससे आग बुझी, लेकिन तब तक उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया था। उसके अनुसार, सलीम ने चेहरा कपड़े से ढका था। पत्नी मनू की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में छोटे भाई दीपक उर्फ डीके, भाभी यशोदा देवी, भतीजे मन्नू और सलीम के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। जांच अधिकारी राजोल नागर ने बताया कि आरोपी फरार हैं। तलाश जारी है। अस्पताल में गोलू का भी बयान दर्ज किया गया।