फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Before the procession, firing in Rajruppur

जुलूस से पहले राजरूपपुर में बवाल, फायरिंग

Fri, 21 Sep 2018 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 21 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
Before the procession, firing in Rajruppur
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
राजरूपपुर में गुरुवार को मुहर्रम के जुलूस से पहले शाम को बवाल हो गया। दो पक्ष आमने सामने आ गए। मारपीट के बीच फायरिंग भी की गई। दो पक्षों के आमने सामने होने की सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंच गई। दोनों पक्षों को शांत किया गया। मामला कुछ लड़कों द्वारा वाहनों को डायवर्ट करने से शुरू हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने आवागमन दोबारा शुरू कराया। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


राजरूपपुर में गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह मुहर्रम का जुलूस निकाला जाना था। गुरुवार की रात के जुलूस के लिए कुछ लड़के घरों पर झंडे आदि लगा रहे थे। इस दौरान वाहनों की भारी भीड़ थी। जाम जैसी स्थिति थी। करीब साढ़े चार बजे झंडे लगा रहे लड़कों ने शिव स्वीट हाउस तिराहे के पास बल्ली लगाकर वाहनों को रोक दिया और गलियों की ओर डायवर्ट करने लगे। यह देखकर कुछ लोगों ने विरोध किया कि जुलूस रात में उठेगा, अभी से रास्ता क्यों बंद किया गया है। उधर से गुजर रहे दुकानदार उज्ज्वल और रामू ने इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो लड़कों ने मोबाइल छीनकर उन्हें पीट दिया। तब तक भाजपा पार्षद अखिलेश सिंह पहुंच गए। दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच वहां फायरिंग हो गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग वाहन लेकर भागने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कुछ देर में सीओ श्रीशचंद्र, इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा और चौकी इंचार्ज नित्यानंद राय भी वहां पहुंच गए। पार्षद के समर्थन में वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए थे। सबको समझाया बुझाया गया। दूसरा पक्ष भाग निकला था। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि पुलिस पहुंचने पर मामला शांत हो गया। फोर्स तैनात कर दी गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed