{"_id":"66339e6450fdfcaec8a005731585122d","slug":"become-a-teacher-usurped-vicious-cop-jewelry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाले बन शिक्षिका के जेवर ले उड़े शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसवाले बन शिक्षिका के जेवर ले उड़े शातिर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 25 Jul 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कोतवाली इलाके में शुक्रवार सुबह दो उचक्के पुलिस वाला बन शिक्षिका से ठगी कर भाग निकले। रिक्शे से स्कूल जा रही शिक्षिका को आगे लूट का खतरा बता कर शातिरों ने गहने पेपर में लपेटकर पर्स में रखने की सलाह दी। गहने पेपर में लपेटकर पर्स में रखने के दौरान शातिरों ने खेल कर दिया। असली जेवर लेकर फरार हो गए। जबकि कांच के गहने शिक्षिका को थमा गए। कुछ दूर आगे जाने के बाद शिक्षिका ने गहने देखा तो ठगी का पता चला। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस तहरीर लेकर जांच कर रही है।
जमुना क्रिश्चियन कॉलेज के पास रहने वालीं किरन त्रिमोथी शहर के मेरी वाना मेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। वह रोज रिक्शे से स्कूल जाती हैं। सुबह लगभग सात बजे वह रिक्शे से स्कूल जा रही थीं। कोतवाली इलाके में स्थित हीवेट रोड पर सिटी होटल के पास दो युवक गली से निकल कर सड़क पर आए। रिक्शे पर जा रहीं शिक्षिका को रोका। दोनों ने खुद को पुलिस वाला बताया। इसके बाद किरन को यह बताकर विश्वास दिलाया कि कल एक मैडम को चाकू दिखाकर बदमाशों ने जेवर लूट लिया था। फिर भी आप गहने पहन कर स्कूल जा रही हैं। शातिरों ने सलाह दी कि गहने उतारकर पर्स में रख लें। शातिरों ने पेपर निकाला और किरन से जेवर उतरवाकर अखबार में लपेटने लगे। इसी बीच शिक्षिका को झांसा देकर असली गहने खुद रख लिए और नकली जेवर थमाकर निकल गए।
कुछ दूर आगे जाने के बाद रिक्शेवाले ने शिक्षिका से जेवर चेक करने को कहा। तब किरन ने बैग खोला तो दंग रह गईं। सोने की जगह जेवर कांच के निकले। कंट्रोल रूम की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शिक्षिका से टप्पेबाजों का हुलिया पूछने के बाद तलाश में जुटी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों के शिनाख्त में लगी है। शिक्षिका के मुताबिक सोने की चेन, अंगूठी और कंगन शातिर ले गए हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली कुशल पाल यादव ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।