फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bansal murder case

बंसल हत्याकांड में हो सकती है सीबीआई जांच

Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
bansal murder case
क्राइम
 डा. बंसल हत्याकांड की जांच सीबीआई कर सकती है। सवा दो महीने बीतने के बाद भी पुलिस शहर के सबसे हाई प्रोफाइल मामले में बुरी तरह से नाकाम साबित हुई है। डा. बंसल के परिजन और करीबी इससे बेहद निराश हैं। सरकार बदलने के बाद वे मन बना रहे हैं कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। पुलिस के कई अधिकारियों से उन्होंने इस बात की चर्चा की है।
विज्ञापन


पुलिस ने डा. बंसल हत्याकांड में जिस तरह का रवैया अपनाया है, उससे तो यही लग रहा है कि यह केस कभी नहीं खुल पाएगा। एसटीएफ इलाहाबाद के अलावा जिला पुलिस, क्राइम ब्रांच और डीजीपी की एक स्पेशल टीम भी शुरूआत से ही हत्याकांड के खुलासे में लगी है लेकिन एक भी ऐसा सुराग नहीं ढूंढ पाई जिससे कातिलों और षड्यंत्रकर्ताओं के गिरेबां पर पुलिस के हाथ पहुंच सके। पुलिस के सामने बंसल के दुश्मनों की पूरी फेहरिस्त है लेकिन अस्पताल के छुटभैये कर्मचारियों के अलावा पुलिस ने न किसी से पूछताछ की और न ही कोई प्रयास किया। डा. बंसल के परिजन और करीबी लोग इन स्थितियों से बेहद निराश हैं। पुलिस अधिकारियों से वे अपनी व्यथा कहते हैं। अब सरकार बदलने के बाद परिजनों ने सीबीआई जांच के लिए अनुरोध करने का मन बनाया है।
विज्ञापन


हत्याकांड की तफ्तीश से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि परिजनों का कहना है कि वे नई सरकार से इस हत्याकांड के खुलासे से लिए सीबीआई जांच के लिए प्रार्थनापत्र देंगे। अगर वहां उनकी बात नहीं मानी गई तो हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की जाएगी। एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि सीबीआई जांच के लिए अनुरोध करने का किसी को भी अधिकार है। हालांकि उनसे इस बारे में किसी की कोई बात नहीं हुई है। पुलिस गंभीरता से इस मामले के खुलासे में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परिस्थितियों में हो सकती है जांच
-प्रदेश सरकार सीबीआई जांच की संस्तुति कर दे।
-हाईकोर्ट सीबीआई को जांच का आदेश दे दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed