फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bansal massacre: Mahendra's face getting suspicious

बंसल हत्याकांड : सस्पेक्ट से मिल रहा महेंद्र का चेहरा

Tue, 11 Apr 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 11 Apr 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bansal massacre: Mahendra's face getting suspicious
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शमी हत्याकांड के खुलासे के साथ ही पुलिस को बंसल हत्याकांड में भी उम्मीद की किरण नजर आई है। शमी की हत्या की सुपारी लेने वाले महेंद्र का चेहरा बंसल मर्डर के सस्पेक्ट से भी मेल खा रहा है। हालांकि, महेंद्र की 25 मार्च को ही प्रतापगढ़ के रानीगंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी फोटो जैसे ही सामने आई, पुलिस ने बंसल मर्डर की भी जांच इससे जोड़कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बंसल हत्याकांड में प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर पुलिस ने दो सस्पेक्ट के स्केच तैयार किए थे। डीजीपी ने इन्हीं सस्पेक्ट पर पचास हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। सोमवार को शमी हत्याकांड का खुलासा हुआ तो पता चला कि सुपारी लेने वाले महेंद्र पासी का पांच दिन बाद ही प्रतापगढ़ के रानीगंज में मर्डर कर दिया गया था।
विज्ञापन


उसकी फोटो जब सामने आई तो बंसल हत्याकांड में लगी एसटीएफ टीम हैरत में पड़ गई। महेंद्र का हुलिया काफी कुछ बंसल हत्याकांड के सस्पेक्ट से मिल रहा था। इस बात की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। एसएसपी शलभ माथुर ने दोनों स्केच और महेंद्र की तस्वीरों को मिलान किया। इसके बाद उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए। एसएसपी ने बताया कि चेहरा काफी कुछ मिल रहा है, लेकिन अभी जांच प्रारंभिक अवस्था में है। स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों को महेंद्र की फोटो दिखाई जाएगी। घटना वाले दिन उसके मोबाइल कॉल डीटेल्स और कॉल लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। इसके साथ ही बंसल के दुश्मनों से उसके संबंधों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमी हत्याकांड में महेंद्र को ही सुपारी मिली थी। जांच में लगी टीम ने बताया कि अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर महेंद्र को शमी की हत्या के कुछ दिन बाद ही क्यों मार दिया गया। एक जानकारी मिली है कि जिन लोगों से महेंद्र ने असलहे लिए थे, उन्होंने ही उसका मर्डर करा दिया। दरअसल असलहे देने वालों को यह नहीं पता था कि महेंद्र शमी की हत्या के लिए असलहे ले रहा है। जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने यह बात दबाने के लिए महेंद्र का मर्डर करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed