{"_id":"582cbea64f1c1b5936900073","slug":"banks-and-atm-looking-for-suspects-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों और एटीएम में संदिग्धों की तलाश, दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंकों और एटीएम में संदिग्धों की तलाश, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 17 Nov 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
बैंकों और एटीएम की सुरक्षा को लेकर बुधवार रात सिविल लाइंस समेत शहर के अन्य इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी सिटी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान शराब के नशे में धुत लाल बत्ती लगी कार में संदिग्धों को रोक कर तलाशी ली गई तो उनके पास से एयर गन बरामद हुई। जो देखने हूबहू असली पिस्टल जैसी लग रही थी। उनके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अलावा शराब की दुकानों, मॉल के बाहर खड़े होकर युवतियों पर अश्लील कमेंट करने वाले, सड़क के किनारे कार में शराब पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
जिले की पुलिस को बैंकों और एटीएम की सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया गया है। बुधवार रात साढ़े नौ बजे के बाद एसपी सिटी विपिन टाडा, सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्र समेत कई थानों की पुलिस ने पैदल गश्त कर चेकिंग अभियान चलाया। बैंकों और एटीएम के बाहर संदिग्ध हालत में मंडरा रहे युवकों से पूछताछ की गई।
इसके अलावा सड़क के किनारे कार में बैठक र शराब पीने, सड़क पर फर्राटा और शोर मचाते हुए चलने वाले बाइक सवारों, सड़क के किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों और कार में लाल-नीली बत्ती लगाकर घूमने वालों की जांच की गई। शराब की दुकानों के बाहर बैठकर शराब पीने वालों को पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ा। कार में अवैध रूप से लालबत्ती लगी गाड़ी में पकड़े गए अल्लापुर के रूपम और जार्जटाउन के रोहित के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। एसपी सिटी विपिन टाडा ने बताया कि यह अभियान शहर के कई इलाकों में चला जो लगातार जारी रहेगा।