{"_id":"58bb20da4f1c1b2e4d8313ad","slug":"b-tech-student-killed-in-a-case-of-murder-unknown","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक छात्र की मौत मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक छात्र की मौत मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अंदावा गांव के बीटेक छात्र की मौत मामले में पुलिस ने दो दिन बाद शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने बीटेक छात्र के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस पूरे मामले को आत्महत्या बता रही है। पर परिजन शुरू से ही छात्र की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की बात कह रहे हैं। छात्र के परिजनों ने पुलिस को तीन मोबाइल नंबर भी तफ्तीश के लिए दिए हैं। परिजनों को शक है कि उन मोबाइल नंबरों के जरिए कातिल तक पहुंचा जा सकता है। पुलिस तीनों नंबरों की कॉल डिटेल निकलवा रही है।
बिहार के गोपालगंज निवासी जयनारायण सिंह तकरीबन डेढ़ दशक से झूंसी के अंदावा गांव में रह रहे हैं। वह ठेकेदारी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। जयनारायण को दो बेटे तथा दो बेटी हैं। दूसरा बेटा 22 वर्षीय नीतेश सिंह सोरांव स्थित एलडीसी कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। एक मार्च की शाम तकरीबन साढ़े छह बजे नीतेश घर से अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर निकला। रात तकरीबन सवा नौ बजे तक नीतेश घर नहीं लौटा तो मां उर्मिला देवी ने उसके मोबाइल पर फोन किया। नीतेश ने फोन पर कहा कि थोड़ी देर में वह घर पहुंच रहा है। तकरीबन दस बजे के बाद भी नीतेश घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो उठे।
अगले दिन उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा पाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान थे। हाथ और पैर भी टूटा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। परिजनों ने नीतेश के हत्या की आशंका जताई थी। पर पुलिस युवक के आत्महत्या की बात कह रही थी। इसी बीच शुक्रवार की रात पुलिस ने बीटेक छात्र नीतेश के पिता जयनारायण की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 तथा 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। छात्र के परिजनों ने पुलिस को तीन संदिग्ध मोबाइल नंबर भी दिए हैं। परिजनों का कहना है कि इन्हीं नंबरों के जरिए उसे बर्थ डे पार्टी के बहाने बुलाया गया था। तीनों नंबर उसके किन दोस्तों हैं। किसने उसे बर्थ डे के बहाने घर से बुलाया। घर से निकलकर वह कहां गया और उसके साथ क्या हुआ। सबकुछ पता चल सकेगा। इंसपेक्टर सुरेंद्रनाथ ने बताया कि तीनों नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।