फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attack on Chhattisgarh police, rescued rape commotion

छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला कर रेप के आरोपी को छुड़ाया, हंगामा

Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
सरायइनायत के मुसहां-दलापुर गांव में रविवार को ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला कर रेप के आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस टीम हमले के बाद खलबली मच गई। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर महिला अफसर के नेतृत्व में आई छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम को भागना पड़ा
विज्ञापन


यमुनापार में करछना का एक युवक आरकेस्ट्रा संचालक है। उसकी आरकेस्ट्रा टीम में छत्तीसगढ़ की एक युवती डांसर है। दोनों का पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद है। इसी बीच कुछ रोज पहले युवती ने युवक के खिलाफ छत्तीसगढ़ में दुराचार का मुकदमा दर्ज कर दिया। तभी से छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को पता चला कि आरोपी युवक इन दिनों हनुमानगंज के मुसहां-दलापुर गांव स्थित अपनी बहन के यहां छिपा हुआ है। इस पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने महिला अफसर की अगुवाई में दो चारपहिया वाहनों से रविवार को दलापुर गांव में दबिश दी। पुलिस टीम सादे ड्रेस में थी। सटीक मुखबिरी पर पुलिस टीम ने आरोपी युवक को दबोच लिया। पुलिस टीम आरोपी को दबोचकर साथ ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। गांव के सैकड़ों महिलाआें और पुरुषों ने पुलिस टीम को घेर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस टीम से मारपीटकर आरोपी को छुड़ा लिया। ग्रामीणों के तेवर को देखते हुए पुलिस टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने मामले की जानकारी इलाकाई पुलिस को भी नहीं दी थी। बवाल के कारण गांव की बस्ती में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed