फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attack lead by the transporter , sensation

बाई का बाग में ट्रांसपोर्टर पर हमला, सनसनी

Mon, 19 Jan 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Mon, 19 Jan 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Attack lead by the transporter , sensation
इलाहाबाद। कीडगंज के बाई का बाग मोहल्ले में रविवार रात लगभग साढ़े आठ बजे एक ट्रांसपोर्टर पर बम से हमला हुआ। कार में बैठते समय हुए हमले में ट्रांसपोर्टर बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने फायरिंग भी किया। बचाव में ट्रांसपोर्टर के गार्ड ने भी फायर किया। बीच सड़क हुई घटना से भीड़ भाड़ वाले इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना पर कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


दारागंज के रहने वाले सुरेश शुक्ला ट्रांसपोर्टर हैं। उनकी बसें चलती हैं। रविवार रात वह बाई का बाग पेट्रोल पंप पर बैठे हुए थे। रात लगभग साढ़े आठ बजे वह उठकर जैसे कार में बैठने के लिए दरवाजा खोला। एक बम उनके पैर के करीब आकर गिरा। अचानक हुए हमले से सुरेश दहशत में आ गए और जमीन पर गिर पड़े। भागते समय हमलावरों ने फायरिंग की। बचाव में सुरेश के गार्ड ने भी फायर किया। फायरिंग और बमबाजी से इलाके में खलबली मच गई। देखते ही देखते चौराहे पर जमा भीड़ गायब हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ थर्ड नीति द्विवेदी और कीडगंज एसओ एयू सिद्दीकी मौके पर पहुंचे। एसओ कीडगंज एयू सिद्दीकी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला पेशबंदी का नजर आ रहा है। ट्रांसपोर्टर ने कुछ लोगों पर हमला करवाने की आशंका जताई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कुछ माह पहले भी सुरेश शुक्ला पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें उनके चेहरे पर गोली लगी थी। कुछ दिन पहले उनके करीबी ठेकेदार पर हमला हुआ था। जिसमें ठेकेदार का गार्ड गोली से घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed