{"_id":"5709664a4f1c1bb02ec81185","slug":"assistant-commissioner-accident-two-killed-including-sales-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":" हादसे में सहायक आयुक्त बिक्री कर समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में सहायक आयुक्त बिक्री कर समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 10 Apr 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटाग्रस्त टाटा मैजिक वाहन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौड़िहार, लालगोपालगंज (इलाहाबाद)। कोखराज-हंडिया हाईवे पर श्यामपुर गांव के पास शनिवार दोपहर टायर फटने से कार पलट गई जिसमें गोरखपुर में तैनात सहायक आयुक्त बिक्री कर लल्लन तिवारी (58) और उनके साले अशोक पांडेय (49) की मौत हो गई। कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी लोग कौशाम्बी जा रहे थे।
मूलरूप से भदोही में गोपीगंज के रहने वाले लल्लन तिवारी गोरखपुर में तैनात थे। वह झूंसी के न्यायनगर में परिवार समेत रहते थे। शनिवार को निजी कार से अभिषेक पांडेय (22) निवासी न्याय नगर झूंसी, साले अशोक पांडेय निवासी गोपीगंज भदोही, महिमा शंकर तिवारी (50) निवासी सुजातपुर गोपीगंज भदोही के साथ कौशाम्बी में रिश्ता तय करने जा रहे थे। हंडिया-कोखराज हाईवे पर नवाबगंज इलाके में श्यामपुर गांव के सामने कार का टायर फट गया।
इससे कार बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। श्रंग्वेरपुर पुलिस चौकी के सिपाही भी आ गए। घायलों को कौड़िहार सीएचसी ले जाया गया, जहां लल्लन तिवारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलोें में अशोक पांडेय (49) निवासी गोपीगंज भदोही की भी हालत नाजुक थी। पुलिस ने उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देररात इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। अशोक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। घरवालों को सूचना मिली तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन एसआरएन पहुंचे। लल्लन तिवारी की पत्नी जावित्री देवी पति की मौत की खबर सुनकर अचेत हो गईं। दोनों बेटों और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। कुछ ऐसा ही हाल मृतक अशोक पांडेय की पत्नी जयराजी का था।