फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrested minor married Tabre

नाबालिग से निकाह करने वाला तबरेज गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Arrested minor married Tabre
arrest
डेढ़ साल में दो बार किशोरी का अपहरण करके निकाह करने वाले तबरेज अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। किशोरी को बैहराना में उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। अपहरण कराने में मददगार  महिला सबा पत्नी बसीम की पुलिस को तलाश है। उसकी तलाश में कई स्थानों पर छापामारी की गई।
विज्ञापन


बैहराना चौकी प्रभारी नित्यानंद सिंह ने बताया कि डेढ़ साल पहले किशोरी अपने पिता के साथ काला डांडा इलाके में रहती थी। उससे पड़ोस की महिला सबा के यहां आना जाना हो गया था। वहीं पर उसने तरवेज से मुलाकात कराई। यह जानकारी किशोरी के परिवार को हुई तो उन्होंने कालाडांडा का मकान खाली करके बैहराना में किराए का मकान ले लिया। लेकिन सबा किशोरी से संपर्क करती रही। उसी के कहने से तबरेज ने किशोरी का अपहरण कर लिया। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई थी। पुलिस ने करीब एक साल बाद किशोरी को तबरेज के घर से बरामद कर परिवार को सौंप दिया था । उसके बयानों के आधार पर अपहरण के साथ साथ दुष्कर्म, तथा पास्को एक्ट आदि धाराएं बढ़ गईं थीं।
विज्ञापन


करीब दो महीने बाद फिर से सबा ने किशोरी का अपहरण करा दिया था। जिसका फिर से थाना कीड़गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पु्िलस ने परिवार वालों से बात की लेकिन वह डरे हुए थे। बाद में उनको विश्वास में लेकर तबरेज के घर पर छापा मारा। छापे में किशोरी को बरामद कर  तबरेज को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि किशोरी ने बताया कि वह तबरेज के घर में नहीं रहना चाहती, उसे जबरन सबा नाम की महिला ने तबरेज के घर भिजवाया था। वहां निकाह कराने के साथ-साथ उसके परिवार की महिलाओं ने नाम भी बदल दिया था। वह बदले हुए नाम से घर में बुलाती थी और घर का पूरा काम कराने के लिए उत्पीड़न भी किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed