{"_id":"69862f5b6acc9d5a3fec94335c52e1aa","slug":"and-the-spoils-of-three-hundred-hours-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख की लूट और घंटों बाद दी सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लाख की लूट और घंटों बाद दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। सिविल लाइंस में सीएवी इंटर कॉलेज के बगल शुक्रवार दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर और उनकी पत्नी से तीन लाख की लूट हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर और उनकी पत्नी को चलती बाइक से धक्का देकर गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। प्रापर्टी डीलर ने बदमाशों का पीछा किया तो हनुमान मंदिर के पास खाली बैग मिला। प्रापर्टी डीलर ने घायल पत्नी का एसआरएन में इलाज कराया और पुलिस को सूचना दिए बिना ही नैनी स्थित घर चला गया। वहां परिवारवालों को लूट के बारे में बताया। लगभग तीन घंटे बाद चचेरे भाई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। तब कोतवाली पुलिस पहुंची। आसपास के दुकानदारों ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया। कोतवाली पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुटी है।
कोरांव के मिश्र का पूरा के श्रीकांत मिश्र प्रापर्टी डीलर हैं। वह परिवार के साथ नैनी की गंगापुरम कॉलोनी में रहते हैं। श्रीकांत ने नैनी में नंदन का तालाब के प्रेम शंकर मिश्र से एक जमीन का सौदा तय किया था। दोपहर लगभग 1 बजे श्रीकांत पत्नी गीता के साथ तीन लाख रुपये लेकर टैगोर इलाके में स्थित एक निजी बैंक में डिमांड ड्राफ्ट बनवाने आ रहे थे। श्रीकांत के मुताबिक जैसे ही वह फायर ब्रिगेड चौराहे से सीएवी इंटर कॉलेज जाने वाली गली में मुड़े, गोबर गली के मोड़ पर सिल्वर कलर की एक बाइक से तीन बदमाश आए और उनकी पत्नी से बैग छीनने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो चलती बाइक से धक्का दे दिया।
जिसके चलते प्रापर्टी डीलर और उनकी पत्नी गिर पड़े। बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। श्रीकांत ने बदमाशों का पीछा किया। हनुमान मंदिर चौराहे के पास बदमाश खाली बैग छोड़कर भाग निकले। बैग लेकर वापस पहुंचे श्रीकांत पत्नी गीता को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल ले। गीता के सिर और हाथ में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद श्रीकांत पत्नी को लेकर नैनी स्थित घर चले गए।
विज्ञापन
श्रीकांत ने लूट की जानकारी घरवालों को दी। लगभग पौने पांच बजे श्रीकांत के चचेरे भाई पिंटू मिश्र ने लूट की सूचना कंट्रोल रूम को दी। लूट की सूचना पर खलबली मच गई। कोतवाली इंस्पेक्टर कुशल पाल, एसएसआई सुनील दत्त राय, एसआई जेबी सिंह और सतीश राय मौके पर पहुुंचे लेकिन वहां कोई नहीं मिला। कॉलेज और गोबर गली के मोड़ के आसपास के दुकानदारों से पुलिस ने पूछताछ की लेकिन किसी ने घटना की जानकारी से इंकार किया। इसके बाद पुलिस ने पिंटू मिश्र से मोबाइल पर बात की। पता चला कि प्रापर्टी डीलर और उनकी पत्नी घर में हैं। शाम को श्रीकांत ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर कोतवाली कुशल पाल यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।
लूट की घटना लगभग डेढ़ बजे के आसपास बताई जा रही है। घटनास्थल से महज दस कदम की दूरी पर कोतवाली की पीसी-2 कॉलेज मोड़ के दूसरी तरफ खड़ी थी। पीसी-2 की ड्यूटी दोपहर 1 से 3 बजे तक थी लेकिन पुलिसकर्मियों ने घटना होते नहीं देखी। श्रीकांत ने जब बदमाशों का पीछा किया तो कुछ कदम की दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से मदद नहीं मांगी। न ही लौटकर पुलिस वालों को लूट के बारे में बताया।
कोतवाली पुलिस ने एसआरएन अस्पताल की पीआई को चेक किया तो उसमें गीता मिश्रा नाम दर्ज है। पीआई के मुताबिक गीता मिश्रा को 1 बजकर 40 मिनट पर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी।