फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ammonia gas leak in cold storage, turmoil

कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, खलबली

Sat, 04 Feb 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 04 Feb 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ammonia gas leak in cold storage, turmoil
Bio gas plant
शहर के तेलियरगंज इलाके में स्थित फर्रुखाबाद कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार शाम अमोनिया गैस लीकेज के चलते खलबली मच गई। तीखी गंध, आंखों में जलन से परेशान होकर कर्मचारी बाहर निकल आए। आसपास और राहगीर भी गैस की तीखी गंध से परेशान हो गए। दो लोग गैस के असर से अचेत हो गए। मोहल्ले के लोग काफी देर तक दहशत में रहे। खबर पाकर शिवकुटी पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आनन-फानन में ऑपरेटर और इंजीनियरों को बुलाया गया। तब जाकर लीकेज बंद किया गया।
विज्ञापन


एमएनएनआईटी गेट के सामने फ र्रुखाबाद कोल्ड स्टोरेज के मालिक रविंद्र कुमार गुप्ता है। शुक्रवार को कोल्ड स्टोरेज में मरम्मत का काम चल रहा था। शाम लगभग सवा चार बजे संयंत्र में वॉल्व के पास से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। तीखी गंध और आंखों में जलन महसूस होने पर कर्मचारियों को इसका पता चला। सभी कर्मचारी स्टोर के बाहर आ गए। रिसाव का असर थोड़ी ही देर में संयंत्र के बाहर भी दिखाई देने लगा। जिसके चलते पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए। सड़क से गुजर रहे राहगीर भी तीखी गंध और आंखों में जलन से परेशान हो गए। गैस तेजी से फैल रही थी। इसी बीच कोल्ड स्टोरेज के बाहर भीड़ लगने लगी। इसमें इलाके के ही दो लोग अचेत हो गए। तत्काल गैस रिसाव की सूचना शिवकुटी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया। इधर, कोल्ड स्टोरेज के आपरेटर और कर्मचारी गैस रिसाव को रोकने की कोशिश करने लगे। इंजीनियर को भी बुला लिया गया था। करीब दो घंटे बाद गैस के रिसाव को बंद किया जा सका। लीकेज बंद होने के बाद भी काफी देर तक गैस का प्रभाव इलाके के लोग महसूस करते रहे। इस घटना से आसपास के  इलाकों में दहशत है। आक्रोशित लोगों ने बाद में कोल्ड स्टोरेज के सामने चक्काजाम भी किया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। क्षेत्रीय पार्षद मीनू तिवारी का कहना था कि घटना दोबारा न हो, इसके लिए समुचित उपाय होने चाहिए। रिसाव लापरवाही के चलते हुआ है। इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई हो। इंस्पेक्टर शिवकुटी पान सिंह ने बताया कि वॉल्व में लीकेज के चलते अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा था। समय रहते इस पर काबू पा लिया गया। कोई हताहत नहीं है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed