{"_id":"58b7292c4f1c1b9c6983077d","slug":"allahabad-university-employees-union-president-violent-student-leaders-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि कर्मचारी संघ अध्यक्ष से मारपीट, छात्रनेता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इविवि कर्मचारी संघ अध्यक्ष से मारपीट, छात्रनेता गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 02 Mar 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय मिनिस्टिरीयल एंड टेकिभनकल स्टॉफ यूनियन के अध्यक्ष डॉ. संतोष सहाय पर बुधवार सुबह अल्लापुर में पूर्व छात्रनेता राणा यशवंत प्रताप सिंह ने अपने साथियों संग हमला किया। उनके साथ मारपीट के बाद धमकी दी गई। इसकी खबर विश्वविद्यालय में पहुंची तो कर्मचारी भड़क उठे। सभी कर्नलगंज थाने पहुंच गए। यहां जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज करने के लिए उन्हें जार्जटाउन थाने भेज दिया। आखिर केस दर्ज कर राणा यशवंत को गिरफ्तार कर लिया गया।
कर्मचारी नेता संतोष सहाय बुधवार सुबह अल्लापुर बाघंबरी गद्दी में अपने वकील मित्र के घर में बैठे थे, जब उन पर हमला किया गया। उधर, पहले से आंदोलनरत कर्मचारियों ने घटना के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। इस ताजे घटनाक्रम के बाद कर्मचारियों के समर्थन में छात्र भी आ गए हैं। दोनों संयुक्त मोर्चा बनाकर कुलपति के विरोध में आंदोलन छेड़ दिया है। विवि में आवश्यक सेवाएं भी बृहस्पतिवार से बाधित रहेंगी।