फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

सैन्य एरिया में घुस रहा संदिग्ध गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 05 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
ओल्ड कैंट स्थित सैन्य एरिया में मंगलवार की रात घुस रहे संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर जवानों ने शिवकुटी पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपी से एलआईयू और शिवकुटी पुलिस पूछताछ कर रही है। वह सैन्य एरिया में क्यों घुस रहा था और उसका मंसूबा क्या था। इस बारे में पुलिस गहन छानबीन कर रही है। वहीं सैन्य अफसर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ओल्ड कैंट स्थित सैन्य एरिया में ममफोर्डगंज की तरफ से मंगलवार रात एक संदिग्ध युवक कटीले तार को हटाकर घुस रहा था। तभी गश्त पर निकले सेना के जवानों की नजर उस पर पड़ गई। जवानों ने उसे दबोच लिया। संदिग्ध शख्स के पकड़े जाने की जानकारी अफसरों को दी। अफसरों ने पूछताछ के बाद शिवकुटी पुलिस के हवाले कर दिया। सेना के कैप्टन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। संदिग्ध व्यक्ति के पकड़े जाने की सूचना तत्काल शिवकुटी पुलिस ने अफसरों की दी।
विज्ञापन


जिसके बाद एलआईयू समेत अन्य टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं। पुलिस इस बारे में पता लगा रही है कि आखिर वह किस मंसूबे से सैन्य इलाके में घुस रहा था। पकड़े गए शख्स का नाम तजब्बुल हुसैन पुत्र अबुल जुकर है। वह मध्य प्रदेश में सीधी जिले के हराविरती गांव का रहने वाला है। एसओ शिवकुटी अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए शख्स से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के  बाद ही मामला स्पष्ट होगा कि वह किस मकसद से सैन्य इलाके में घुस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed