फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

आखिर नैनी थाने से रिलीज हुए डेढ़ करोड़

Mon, 18 Jan 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 18 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
मल्ट्री क्रेडिट कंपनी के कर्मचारियों से बरामद गबन की रकम कंपनी के चेयरमैन को अवमुक्त करने की प्रक्रिया रविवार रात अंतिम चरण में पहुंच गई। पुलिस आधी रात तक सभी नोटों की फोटोस्टेट कॉपी कराने में जुटी रही। पुलिस का कहना था कि सोमवार सुबह तक मालखाने में जमा एक करोड़ 38 लाख रुपये कंपनी के चेयरमैन को सौंप दिए जाएंगे। मालखाने से पैसे चुराने के आरोप में एक सिपाही को भी जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

करीब साल भर पहले इस कंपनी के एक करोड़ 86 लाख रुपये हड़पकर भाग रहे कर्मचारियों को नैनी इलाके में गिरफ्तार कर पुलिस ने एक करोड़

62 लाख रुपये से ज्यादा रकम बरामद की थी। यह नगदी नैनी थाने के मालखाना में जमा की गई थी। दूसरे कर्मचारी को 24 लाख रुपये के साथ पकडा गया था। वह रकम कोषागार में जमा की गई थी। कंपनी के चेयरमैन राजकुमार राय की अर्जी पर चार महीने पहले अदालत ने नैनी थाना प्रभारी को मालखाना में जमा रकम अवमुक्त करने का आदेश दिया लेकिन टालमटोल होती रही। फिर कहा गया कि तत्कालीन मालखाना प्रभारी राजेंद्र कुमार का छह महीने पहले भदोही तबादला हो गया है लेकिन वह गायब है। चाभी भी नहीं जमा की थी। दबाव बढ़ने पर पांच रोज पहले राजेंद्र को पुलिस ने कौशाम्बी में पश्चिम शरीरा स्थित उसके घर से पकड़ लिया। फिर चाभी मंगाकर पुलिस-प्रशासनिक टीम के सामने मालखाना खोलकर नोटों की गिनती की गई तो पता चला कि 24 लाख से कुछ ज्यादा रकम गायब है। मालखाना में एक करोड़ 38 लाख रुपये ही थे।
विज्ञापन


सील टूटी होने से ही अफसरों को शक हो गया था कि नगदी चोरी की गई है। पुलिस को पता चला कि राजेंद्र ने मालखाना से पैसे चुराकर कार खरीदी, मकान बनवाया और नशे में उड़ाए। उसे गबन का मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया गया। कोर्ट के आदेश के तहत पैसे रिलीज करने की खातिर रविवार शाम नैनी थाने में नोटों की फोटोस्टेट कॉपी करना शुरू किया गया। कंपनी के चेयरमैन राजकुमार राय भी अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र नगरहा के साथ थाने में पहुंचे थे। रकम बरामदगी के वक्त नैनी थाने के एसएसआई रहे बीपी त्रिपाठी को भी शंकरगढ़ थाने से बुलाया गया। उन्होंने नोटों की फोटोस्टेट कॉपी पर दस्तखत किए। आधी रात तक नोटों का फोटोस्टेट किया जाना जारी रहा। थाना प्रभारी रमेश पांडेय ने कहा कि सोमवार सुबह तक रकम चेयरमैन सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed