फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

लूटकांड में करेली पुलिस ने छह को उठाया

Thu, 14 Jan 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 14 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
करेली में घर के बाहर शियाट्स के डेवलपमेंट ऑफिसर से डेढ़ लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने छह संदिग्धों को उठाया है। पुलिस को शक है कि बदमाश बैंक से ही मो. इब्राहिम के पीछे लगे थे। ऐसे में पुलिस को बैंक में लगे कै मरे की फुटेज से कुछ सुराग हासिल हो सकता है। एक बदमाश ने हेलमेट पहना था, जबकि दूसरे का चेहरा खुला था। इससे जाहिर है कि बदमाश यमुनापार इलाके के हो सकते हैं। पुलिस छह संदिग्ध बदमाशों को उठाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


आशंका है कि बैंक से किसी ने बदमाशों की मुखबिरी की है। बदमाशों को इस बात की जानकारी थी कि मो. इब्राहिम के पास डेढ़ लाख रुपये मौजूद हैं। गोलपार्क के पास लूट के प्रयास में असफल होने के बावजूद बदमाशों ने घर के बाहर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार को बैंक में जाकर पूछताछ की। बैंक के बाहर दुकानदारों से अक्सर बैठकी करने वाले युवकों के बारे में जानकारी ली। एसओ करेली सुनील दत्त राय ने बताया कि कुछ संदिग्धों को उठाया गया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से लोगों से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed