{"_id":"fe9187f182a4b9038e1287b08c3266fb","slug":"allahabad-news-hindi-news-608","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची से चचेरे भाई ने की दरिंदगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल की बच्ची से चचेरे भाई ने की दरिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
यमुनापार के करछना में पांच साल की मासूम से उसके ही चचेरे भाई ने दरिंदगी कर डाली। बच्ची रोते हुए जब मां के पास पहुंची तो नाबालिग चचेरे भाई की हैवानियत का पता चला। हल्ला मचा तो आरोपी फरार हो गया। रविवार सुबह बच्ची की हालत और बिगड़ गई। आननफानन में मां-बाप बेटी को लेकर थाने पहुंचे। करछना पुलिस रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा लिख लिया है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है।
करछना में एक गांव के मजदूर की पांच साल की बेटी शनिवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसका चचेरा भाई वहां पहुंचा। वह बच्ची को गन्ना देने का लालच देकर छत पर ले गया। छत पर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसके साथ रेप करने के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। घटना का पता चलने पर बच्ची को लेकर आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला।
रविवार सुबह बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो उसे लेकर करछना थाने पहुंचे। करछना पुलिस ने तहरीर पर नाबालिग आरोपी पर मुकदमा लिखकर बच्ची को अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश में घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार था। पुलिस आरोपी के पिता को उठा लाई है। करछना एसओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है।