फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 27 Feb 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 27 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
कर्नलगंज इंटर कॉलेज के पास स्थित निजी अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजन उपचार में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में जार्जटाउन थाने में तहरीर दी है। परिजनों के विरोध को देखते हुए वीडियोग्राफी के साथ महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसमें निमोनिया के संक्रमण की बात कही जा रही है। उधर, मौत की खबर से परिवार में कोहराम सा मच गया।
विज्ञापन


हंडिया थाना के सैदाबाद के अंजना गांव की रहने वाली मीरा सिंह पत्नी स्व. महेंद्र प्रताप सिंह की तबीयत चार दिन पहले खराब हुई थी। उन्हें उपचार के लिए कर्नलगंज इंटर कॉलेज के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया। इसके बावजूद शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मीरा सिंह के बेटे राजीव सिंह ने अस्पताल के डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि डॉक्टरों ने ठीक से उपचार नहीं किया। इसके कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम भी कराया। जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम में फेफड़े में इंफेक्शन की बात कही जा रही है। राजीव सिंह का कहना है कि अगर डॉक्टरों ने सही से उपचार किया होता तो उनकी मां की मौत नहीं होती। फिलहाल उन्होंने एक डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसओ जॉर्जटाउन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed