{"_id":"4984125879848ca07e6a3dadd13b54a1","slug":"allahabad-news-hindi-news-1050","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएनएनआईटी के निदेशक को दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमएनएनआईटी के निदेशक को दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
एमएनएनआईटी के निदेशक प्रोफेसर पी चक्रवर्ती को एक कर्मचारी ने अपशब्द कहते हुए धमकी दे दी। सुरक्षाकर्मी की तहरीर पर शिवकुटी थाने में नामजद मुकदमा लिखा गया है। आरोपी कर्मचारी घटना के बाद से गायब है।
एमएनएनआईटी के सुरक्षाकर्मी धमेंद्र सिंह ने बुधवार को शिवकुटी थाने में तहरीर दी जिसमें लिखा है कि निदेशक प्रो. पी चक्रवर्ती निरीक्षण के लिए निकले थे। तभी उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय में रविशंकर शुक्ला को काम में उदासीनता और शिथिलता के लिए टोका। आरोप है कि रविशंकर ने निदेशक को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दे दी। उसकी इस हरकत से बाकी कर्मचारी स्तब्ध रह गए।