फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

आभूषण की दुकान लूटने पहुंचे बदमाश घिरे तो फायर झोंक भागे

Sat, 20 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 20 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
 यमुनापार में कोरांव इलाके के मालवीयनगर मोहल्ले में शुक्रवार रात सराफा कारोबारी घनश्याम केसरी की दुकान में घुसे लुटेरे फायरिंग करते हुए भाग निकले। फायरिंग से इलाके में खलबली मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। बदमाशों को बाइक से फायरिंग करते हुए भागते देख दहशत में आ गए। हड़बड़ाहट में एक बदमाश का तमंचा दुकान के बाहर हाथ से गिर गया। कोरांव पुलिस लुटेरों की घेरेबंदी में लगी है।
विज्ञापन


घनश्याम केसरी शुक्रवार रात दुकान बंद कर रहे थे। तभी एक बाइक से तीन बदमाश पहुंचे। बदमाश जबरन दुकान में घुस गए और कनपटी पर तमंचा सटाकर तिजोरी की चाबी मांगने लगे। घनश्याम के कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। कर्मचारी शटर गिराने लगे। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार भी दौड़े। घिरते देख बदमाशों ने घनश्याम के चेहरे पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। लुटेरे फायरिंग करते हुए बाइक से भाग निकले। पुलिस पूछताछ के बाद बदमाश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed