{"_id":"579a59324f1c1bc06121f3d2","slug":"allahabad-looted-businessman-kidnapped-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद के कारोबारी को गुड़गांव में अगवा कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाहाबाद के कारोबारी को गुड़गांव में अगवा कर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कारोबारी यासिर औसाफ को गुड़गांव में बदमाशों ने क्रशर प्लांट के सौदे के बहाने बुलाया और होटल के बाहर से अगवा कर लिया। कार सवार असलहाधारी कारोबारी को अनजान स्थान पर ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया। कारोबारी के बैग में मौजूद साढ़े पांच लाख रुपये कागजात लूट लिए। किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर कारोबारी इलाहाबाद पहुंचा और सिविल लाइंस थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। नामजद तीन आरोपियों में एक विधायक का बेटा है।
सिविल लाइंस में सरोजनी अपार्टमेंट में रहने वाले यासिर औसाफ का क्रशर प्लांट है। यासीर के मुताबिक उन्होंने पुरानी क्रशर प्लांट मशीन खरीदने के लिए हरियाणा के मेवात जिले में पुन्हाना तहसील के गामा गांव के धीरज से संपर्क किया। अल्लापुर के वीरेंद्र सिंह के जरिए यासिर की धीरज से मुलाकात हुई थी। मोबाइल पर बातचीत के बाद यासिर धीरज से मुलाकात करने 21 जून को गुड़गांव गए। मुलाकात के बाद क्रशर मशीन खरीदने का सौदा तय हो गया।
यासिर ने 21 हजार रुपये बयाना के तौर धीरज के साथ आए मोईन खान निवासी अनाज मंडी नाकनपुर तहसील पुन्हाना, जिला मेवात को दे दिया। 24 लाख रुपये में डील तय हुई। इसके बाद यासिर इलाहाबाद लौट आए। कारोबारी के मुताबिक 27 जून को उन्होंने मोईन खान के सिंडिकेट बैंक पुन्हाना ब्रांच के खाते में दो लाख रुपये, 5 जुलाई को 3 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। यासिर ने बताया कि इसके बाद पार्टी ने नगद रकम देने की मांग की।
विज्ञापन
यासिर 20 जुलाई को पार्टी को पांच लाख रुपये नगद देने के लिए गुड़गांव पहुंचे। होटल कंट्री इन में यासिर ने पार्टी को रकम देने के लिए बुलाया। पार्टी ने उन्हें होटल के बाहर बुलाया। आरोप है कि वह होटल के बाहर पहुंचे तभी दो कार में पहुंचे आधा दर्जन से अधिक असलहाधारी युवकों ने अगवा कर लिया और अनजान स्थान पर ले जाकर नगदी लूट ली। आरोपियों ने धमकाया कि मामले की कहीं शिकायत की तो जान से मार दिए जाओगे। एक कमरे में असलहाधारी युवकों ने बंधक बनाकर रखा। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर यासिर दिल्ली से इलाहाबाद पहुंचे। बुधवार रात उन्होंने मामले की शिकायत सिविल लाइंस पुलिस से की। यासिर की तहरीर पर मोईन खान, सकीब खान निवासी अनाज मंडी, नाकनपुर तहसील पुन्हाना मेवात, धीरज और 6 अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया।
यासिर औसाफ ने बताया कि सकीब खान विधायक का बेटा है। उसके पिता हरियाणा में विधायक हैं। कारोबारी का आरोप है कि अभी भी उसे मामले की पुलिस से शिकायत न करने के लिए लगातार धमकाया जा रहा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।