फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad Crime

मेजा में हाईस्कूल की छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौत

Fri, 05 Feb 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 05 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
इलाके के बलुहा गांव के समीप बृहस्पतिवार शाम को हाईस्कूल की छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। मौके  पर पहुंचे मेजारोड चौकी इंचार्ज ने चक्काजाम किए लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है। करछना के मेड़रा पूरा गांव के प्यारेलाल निषाद की बेटी सीमा निषाद (14) कठौली के एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। वह बृहस्पतिवार शाम को साइकिल से स्कूल से  घर जा रही थी। वह जैसे ही बलुहा गांव के समीप पहुंची वैसे ही पीछे से गिट्टी लदे ट्रक उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने लाश के पास ही बैठ चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंचे मेजारोड चौकी इंचार्ज मनमोहन मिश्र ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया । तब चक्काजाम समाप्त हो सका। कुछ ही देर में घर के लोग भी आ गए। हादसे से सीमा की हुई मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक चालक निर्धारित मानक से कहीं ज्यादा गिट्टी लादकर निकलते हैं। जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। पुलिस प्रशासन के लोग भी इनकी मनमानी पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed