{"_id":"5b16dd344f1c1bf86e8b675a","slug":"allahabad-blasts-bomb-blasts-on-hostel-evacuation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल खाली कराने पर इलाहाबाद में बवाल, बमबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हॉस्टल खाली कराने पर इलाहाबाद में बवाल, बमबाजी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
हाॅस्टल खाली कराने से नाराज छात्रों ने फूंकी पुलिस जीप।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और ट्रस्ट के हॉस्टलों को पूरी तरह से खाली कराए जाने (वॉशआउट) के विरोध में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। रोडवेज की मालवाहक बस और पुलिस की जीप समेत तीन वाहन फूंक दिए गए। दो दर्जन वाहनों में जमकर तोड़फोड़ हुई। पुलिस फोर्स को निशाना बनाकर देसी बम फेंके गए। विश्वविद्यालय परिसर के आसपास उपद्रवियों ने जबर्दस्त पथराव किया, पुलिस ने भी उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मामले में पुलिस ने दस छात्रों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की है। साथ ही चार सौ अज्ञाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देर रात तक 11 छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, महामंत्री निर्भय द्विवेदी भी शामिल हैं।
इविवि प्रशासन और पुलिस की सोमवार को हुई संयुक्त बैठक में 12 से 15 जून तक हॉस्टल वॉशआउट अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था।
मंगलवार को दिन में 11.30 बजे के आसपास छात्रसंघ भवन पर चार सौ से अधिक छात्र इकट्ठा हो गए। सभी चीफ प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से बढ़े, इसके बाद डीएसडब्ल्यू कार्यालय गए और फिर कुलपति को ज्ञापन देने पहुंच गए। छात्र नहीं चाहते थे कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान हॉस्टल खाली कराए जाएं। वीसी दफ्तर के बाहर पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की तो धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसका फायदा उठाकर छात्रों की भीड़ में शामिल कुछ बाहरी अराजकतत्वों ने सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्र को धक्का दे दिया और एक पुलिस इंस्पेक्टर से गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया तो छात्रों की ओर से भी पथराव शुरू हो गया।
पथराव शुरू होते ही छात्रसंघ भवन पर मौजूद पीएसी के जवान वीसी दफ्तर की ओर भागे। इस बीच मौका पाकर उपद्रवियों ने छात्रसंघ भवन के बाहर खड़ी पुलिस की एक जीप और मोटरसाइकिल में आग लगा दी। पुलिस उपद्रवियों को नियंत्रित भी नहीं कर सकी थी कि हिंदू हॉस्टल के बाहर रोडवेज की एक बस फूंक दी गई। वीसी दफ्तर के बाहर वित्त अधिकारी के सरकारी चारपहिया वाहन और सिक्योरिटी वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा सीओ कर्नलगंज, पीएससी की दो और शाहगंज, कर्नलगंज, कैंट थाने की गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई। वाणिज्य संकाय में भी चार से पांच वाहन तोड़े गए। वीसी दफ्तर के पास स्टैंड में खड़े स्टाफ के दो वाहन भी तोड़ दिए गए। इविवि परिसर के आसपास मौजूद फोर्स को निशाना बनाकर बम फेंके गए। बमबाजी से अफरातफरी मच गई। बवाल बढ़ने पर रैपिड ऐक्शन फोर्स (आरएएफ) को बुला लिया गया। ढाई घंटे तक चले वबाल के बाद दोपहर दो बजे तक हालात पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
हॉस्टल खाली कराने का निर्णय वापस
हॉस्टल वॉशआउट की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में ढाई घंटे तक चले बवाल के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन बैकफुट पर आ गया। शाम को कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार को निर्देश जारी करते हुए अग्रिम आदेशों तक यह कार्रवाई रोकने को कहा। इस बीच कुलपति ने जिला प्रशासन के अफसरों के साथ वार्ता भी की, जिसमें यह बात सामने आई कि जून में कई प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाएं हैं और इनमें इविवि से बड़ी संख्या में छात्र शामिल हो रहे हैं। अगर इस बीच छात्रों को हॉस्टल से निकाला गया तो उनकी तैयारी प्रभावित होगी। इसी के मद्देनजर कुलपति ने वॉशआउट का निर्णय वापस ले लिया।
हॉस्टल में घुसकर छात्रों को पीटा
बवाल के दौरान पुलिस ने हॉस्टलों में घुसकर छात्रों को पीटा। हालांकि हॉस्टल में प्रवेश करने वाले पुलिस के लोग सादे कपड़ों में थे। जीएन झा हॉस्टल में बाथरूम में नहा रहे छात्रों को पीटा गया। कूलर, मेज, कुर्सियां पलट दी गईं। हॉलैंड हॉल और डायमंड जुबली हॉस्टल में भी छात्रों को पीटा गया। हालांकि हॉलैंड हॉल में छात्रों ने पहले पुलिस को दौड़ा लिया लेकिन फोर्स बढ़ने के बाद छात्र पीछे हट गए और इसके बाद फोर्स हॉस्टल में चली गई। एएनझा हॉस्टल, हिंदू हॉस्टल समेत अन्य छात्रावासों में भी पुलिस फोर्स पहुंची।
लाठीचार्ज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री घायल
लाठीचार्ज में छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी और महामंत्री निर्भय द्विवेदी समेत कई छात्र घायल हो गए। महामंत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके अलावा हॉलैंड हॉल के छात्र कौशलेश सिंह सनी को भी लाठीचार्ज में काफी चोटें आईं। लाठीचार्ज में घायल कई छात्रों का सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्राथमिक उपचार कराया गया।
कब क्या हुआ
11.30 बजे-छात्र संघ भवन में सैकड़ों छात्र जुटने लगे
11.35 बजे-इविवि के मेन गेट से लाइब्रेरी होते हुए डेढ़ सौ से अधिक छात्र यूनियन हॉल पहुंचे
11.40 बजे- छात्र चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे
11.45 बजे-डीएसडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे छात्र
11.50 बजे-वीसी दफ्तर के बाहर चार सौ से अधिक छात्र इकट्ठा
11.55 बजे-पुलिस ने लाठीचार्ज किया और छात्रों ने पथराव। वीसी दफ्तर के बाहर आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़
12.00 बजे-यूनियन हॉल के सामने पुलिस की जीप और एक मोटरसाइकिल फूंक दी
12.15 बजे-पुलिस ने हॉस्टलों में छापा मार दिया
12.30 बजे-हिंदू हॉस्टल के पास रोडवेज की मालवाहक बस फूंका दी गई
2.00 बजे- आरएएफ की तैनाती के साथ ही हालात काबू में आए