फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhilesh is working to defame Mayawati

मायावती को ठगने का काम कर रहे हैं अखिलेश

Mon, 02 Apr 2018 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 02 Apr 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh is working to defame Mayawati
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
योगी सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आज दलितों का नेता बनने का प्रयास कर रहे हैं। वे बसपा सुप्रीमो मायावती को ठगने का काम कर रहे हैं। अपने दो सांसद लेकर चले गए। इससे मायावती को क्या मिला। अखिलेश को बताना चाहिए कि वह बसपा सुप्रीमो विश्वासघात क्यों कर रहे हैं।
विज्ञापन


धूमनगंज स्थित हनुमान वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में बिहार में हुए दंगे को लेकर पूछ गए सवाल के जवाब में सिद्धार्थ नाथ ने नीतिश सरकार की पीठ ठोंकी। कहा कि नीतिश कुमार ने समय रहते ही स्थिति नियंत्रित कर ली। वह संवेदनशील मुख्यमंत्री है। वहां जिसने भी दंगा भड़काने का काम किया है उसके खिलाफ बिहार सरकार कार्रवाई करेगी। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के सवाल पर सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि यूपी में अपराध का ग्राफ लगातार गिर रहा है। यहां पहले जंगलराज था। योगी सरकार के सत्ता संभालने के बाद से अब तक तीन हजार से ज्यादा अपराधियों को जेल में बंद किया गया है। इसके पूर्व सम्मेलन में सिद्धार्थनाथ को छोटे बच्चों ने गुलाल लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का भी उत्साहवर्धन किया। कहा कि वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की तहर इस बार लोकसभा उपचुनाव में भी शहर पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने मेहनत की।
विज्ञापन


मैने पहले ही कहा था कि शहर की तीनों विधानसभा में शहर पश्चिम ही अव्वल रहेगा। ऐसा हुआ भी। कहा कि शहर पश्चिम में 1500 करोड़ रुपये की योजनाओं पर काम चल रहा है। कहा कि झलवा का विकास भी सिविल लाइंस की तर्ज पर होगा। यहां फोर लेन सड़क बनाने के लिए व्यापारी सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने शहर पश्चिम में मॉल एवं एक फाइव स्टार होटल खोले जाने की भी बात कही। कहा कि भगवतपुर में इलाहाबाद का सबसे आधुनिक 100 बेड का अस्पताल बनेगा। उन्होंने एसआरएन को अपग्रेड एवं टीबी सप्रु में ट्रामा सेंटर बनाने की भी बात दोहराई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, प्रेम नारायण केसरवानी, पार्षद अखिलेश सिंह, धनंजय सिंह, अविचल द्विवेदी, डा. प्रेम लता श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, दिनेश तिवारी, अनिल सिंह, मृत्युंजय तिवारी, कमलेश कुमार, चंद्रमा यादव, सुमन गोस्वामी, प्रभाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed