{"_id":"40e1264bafed9d3adb2c227373413a91","slug":"air-force-station-entered-the-premises-of-the-suspect-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना स्टेशन के परिसर में घुसा संदिग्ध, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वायुसेना स्टेशन के परिसर में घुसा संदिग्ध, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 09 Sep 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। वायुसेना स्टेशन बमरौली के परिसर में मेस के पास संदिग्ध युवक को देखकर खलबली मच गई। सुरक्षा कर्मियों की नजर उस पर पड़ी तो दबोच लिया। पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोप को धूमनगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। धूमनगंज पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
वायुसेना के प्रतिबंधित एरिया में सोमवार को एक युवक सुरक्षा कर्मियों की नजर बचाकर घुस गया। परिसर में स्थित मेस के पास संदिग्ध युवक पर नजर पड़ी तो उसे दबोच लिया। इसकी जानकारी अफसरों को हुई तो वे भी पहुंच गए। पकड़ा गया युवक पश्चिम बंगाल के बारा हलिया का रहने वाला है। पूछताछ में वह कुछ बता नहीं पा रहा था कि वह किसलिए प्रतिबंधित एरिया में घुसा था। वायुसेना स्टेशन के सुरक्षा अधिकारी फ्लाईंग लेफ्टिनेंट सीबी पॉलीवॉल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धूमनगंज थाने शासकीय गुप्त अधिनियम की धारा 3 और 7 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। चौकी प्रभारी बमरौली आलोक पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
चौकी प्रभारी बमरौली आलोक पांडेय ने चोरी के मामले में फरार चल रहे सोनू को दबोच लिया। एसआई आलोक पांडेय ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सोनू को बमरौली मोड़ के पास पकड़ा है। पूछताछ में सोनू ने बताया कि पहली बार चोरी की थी। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।