फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   agriculture college

शुआट्स मामले की जांच रिपोर्ट तलब

Thu, 09 Mar 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 09 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
agriculture college
इलाहाबाद
शुआट्स परिसर में पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके साथियों द्वारा घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना में हाईकोर्ट ने जांच अधिकारी से प्रगति रिपोर्ट मांगी है। यह भी पूछा है कि घटना की सीसीटीवी फुटेज में जो लोग असलहे लेकर दिखाई दे रहे हैं उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की गई या नहीं। बुधवार को सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी एसपी इरफान अंसारी ने जांच की प्रगति से अदालत को अवगत कराया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले की जांच तेजी चल रही है और बाकी बचे अभियुक्तों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो अभियुक्त और गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
शुआट्स के प्राक्टर रामकिशन सिंह की याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ सुनवाई कर रही है। इससे पूर्व कोर्ट ने इस मामले में जांच अधिकारी रहे इरफान अंसारी को पुन: जांच सौंपने का आदेश दिया था। कोर्ट ने अपर महाधिवक्ता इमरानउल्लाह से अतीक के खिलाफ चल रहे 11 जघन्य अपराधों की सूची, उनके सह अभियुक्तों के नाम और उन लोगों की सूची मांगी थी जो अतीक के खिलाफ मुकदमों में पक्षद्रोही हो गए हैं।
विज्ञापन


अपर महाधिवक्ता ने बताया कि अतीक के खिलाफ मुकदमों की फाइल खंगाली जा रही है। उन्होंने तमाम रिकार्ड कोर्ट के सामने प्रस्तुत किए तथा कुछ और समय की मांग की। बताया कि लगभग सभी गंभीर अपराधों में अतीक की जमानतें निरस्त करने के लिए अर्जियां जिला जज के समक्ष प्रस्तुत की जा चुकी है। हाईकोर्ट ने इस मामले पर अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed