फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Adarsh electrical Incom tax department

आदर्श इलेक्ट्रिकल के तीन ठिकानों पर मिली करोड़ों की कर चोरी

Wed, 10 Oct 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 10 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Adarsh electrical Incom tax department
income tax department
 आदर्श इलेक्ट्रिकल के तीन प्रतिष्ठानों में से एक सिविल लाइंस के दफ्तर से मंगलवार को सर्वे की कार्रवाई पूरी कर आयकर टीम लौट गई। जबकि नखास कोहना और सरदार पटेल मार्ग के दफ्तर, स्टोर और शोरूम पर सर्वे की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इस कार्रवाई में तीनों ठिकानों से करोड़ों रुपये की कर चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन


आपूर्ति के दस्तावेजों के अलावा अन्य संपत्तियों के रिकार्ड भी खंगाले गए। प्रधान आयकर आयुक्त सुवचन राम के निर्देशन में आयकर सर्वे की कार्रवाई मंगलवार को एमजी मार्ग पर आदर्श इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रानिक के दफ्तर और शो रूम में पूरी कर ली गई। यहां एक करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी पकड़ी गई है। नखास कोहना स्थित आदर्श इलेक्ट्रिक कारपोरेशन के अलावा सरदार पटेल मार्ग स्थित आदर्श इलेक्ट्रिक एंड एजेंसीज पर आयकर अफसरों की टीम देर रात तक डटी रही। डिप्टी कमिश्नर मोहित निगम, आयकर अधिकारी रोमा सोधी, अरूप मुखर्जी, उपेंद्र चौहान, जुनैद अहमद के नेतृत्व में आदर्श इलेक्ट्रिक के इन दोनों ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई आधी रात तक जारी थी। इन दोनों फर्मों में भी करोड़ों की कर चोरी पकड़े जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed