फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   accident in kidganj

बेकाबू बस ने युवक कुचला, मौत

Sun, 26 Feb 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 26 Feb 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
accident in kidganj
accident - फोटो : graphic
कीडगंज के मधवापुर में शनिवार रात बेकाबू बस ने एक स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। इसके बाद बस रेलिंग से जाकर भिड़ गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बहादुरगंज के रहने वाले सर्वेश कनौजिया की झूंसी में ड्राईक्लीनर की दुकान है। वह दुकान बंद कर लौट रहा था तभी परेड मैदान से कीडगंज की तरफ जा रही बेकाबू बस ने सर्वेश की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद जाम लग गया। सूचना पर कीडगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक के पास मिले कागजात से शिनाख्त कर घरवालों को सूचना दी तो वहां कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बहादुरगंज के सर्वेश (35) की झूंसी में तारा ड्राईक्लीनर्स के नाम से दुकान है। वह रोज की तरह शनिवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहा था। मधवापुर में जीटी रोड पर पहुंचा था कि परेड मैदान की तरफ से आ रही बेकाबू बस की चपेट में आ गया। बस स्कूटी में टक्कर मारने के बाद रेलिंग से टकराकर रुक गई। हादसे के बाद जाम लग गया। दुर्घटना के बाद मची अफरातफरी का फायदा उठाकर बस चालक निकल गया। सूचना पर कीडगंज पुलिस पहुंची। मोबाइल और कागजात से शिनाख्त के बाद पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। पत्नी और बच्चों का रोकर बुरा हाल है। सर्वेश ने हेलमेट पहना था। बस की टक्कर इतनी तेज थी कि सर्वेश स्कूटी से छिटककर सड़क पर गिरा तो उसका हेलमेट टूट गया। बस मनीष ट्रेेवेल्स बाई का बाग की है।
विज्ञापन


कानपुर जीटी रोड पर शनिवार रात सप्लाई डिपो के पास टेंपो और कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित नाले में चली गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। उधर से गुजर रहे लोगों ने कार को बाहर निकाला और टेंपो और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से बेली अस्पताल भेजा। हादसे में टेंपो चालक समेत तीन लोग जख्मी हुए है। दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। चौफटका फ्लाईओवर से लेकर एकलव्य चौराहे तक दो किलोमीटर लंबा जाम लगने से वाहनों की रफ्तार थम सी गई। जाम खुलवाने में पुलिस को पसीने छूट गए। रात लगभग साढ़े 11 बजे के बाद आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed