{"_id":"5b7f206842c792464429e7c9","slug":"aau-dministration-broke-the-lock-on-the-student-wing-broke-the-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि प्रशासन ने छात्रसंघ भवन पर जड़ा ताला, अध्यक्ष ने तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इविवि प्रशासन ने छात्रसंघ भवन पर जड़ा ताला, अध्यक्ष ने तोड़ा
अमर उजाला बयूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ भवन को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन और छात्रसंघ अध्यक्ष आमने-सामने आ गए हैं। इविवि प्रशासन ने चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के बाद छात्रसंघ भवन पर ताला लगवा दिया। इसमें छात्रसंघ अध्यक्ष का चैंबर भी शामिल है। इससे नाराज छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव समेत अन्य छात्रों ने वहां लगा ताला तोड़ दिया और कमरे में जाकर बैठ गए। इसे अराजकता बताते हुए इविवि प्रशासन ने मामले में उचित कार्रवाई के लिए कर्नलगंज थाने की पुलिस को पत्र भेजा है। साथ ही डीएम, एसएसपी समेत अन्य अफसरों को भी पूरे मामले से अवगत कराया है।
छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव का कहना है कि इविवि प्रशासन मनमानी पर उतारू है। अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी छात्रसंघ भवन में प्रवेश न कर सकें, इसके लिए वहां ताला जड़ दिया गया। अभी केवल चुनाव अधिकारी की नियुक्ति हुई है। चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में इविवि प्रशासन का यह कदम पूरी तरह से अवैधानिक है। उधर, चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरएस दुबे की ओर से कर्नलगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि छात्रसंघ पर लगे ताले की चाभी चुनाव अधिकारी प्रो. आरके उपाध्याय के पास है।
छात्रसंघ के पदाधिकारी चुनाव संपन्न होने और शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद ही छात्रसंघ भवन में बैठ सकते हैं। नियमत: अब वहां चुनाव अधिकारी बैठ सकते हैं, लेकिन छात्रसंघ अध्यक्ष ने ताला तोड़कर वहां कब्जा कर लिया है। ऐसे में चुनाव अधिकारी वहां नहीं बैठ सकेंगे और इससे चुनाव की तैयारियां प्रभावित होंगी। पुलिस को लिखे पत्र में कहा गया है कि अराजकता फैलाने वालों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, वरना चुनाव करा पाना संभव नहीं होगा। चीफ प्रॉक्टर ने यह भी कहा है कि इससे अन्य पदाधिकारी भी अराजकता कर सकते हैं। ऐसे में स्थिति को नियंत्रण करना बहुत जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
इविवि प्रशासन की ओर से छात्रसंघ चुनाव के संभावित प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर कहा गया है कि परिसर के भीतर एवं बाहर चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए होर्डिंग एवं बैनर तत्काल उतरवा लें। साथ ही भविष्य में इस तरह का कोई अवैध कार्य न करें। परिसर में अनुशासन बनाए रखें और जुलूस आदि न निकालें। जो छात्र या प्रत्याशी शुक्रवार, 24 अगस्त से नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ इविवि प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।