{"_id":"5aca7acc4f1c1b546b8b472e","slug":"a-retired-engineer-killed-a-knife-and-scissor-with-a-deadly-assault-on-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत इंजीनियर ने बीवी पर किया चाकू और कैंची से जानलेवा हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत इंजीनियर ने बीवी पर किया चाकू और कैंची से जानलेवा हमला, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के छतनाग रोड स्थित सरायतकी कालोनी में रविवार की शाम सेवानिवृत्त इंजीनियर ने अपनी बीवी पर चाकू और कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बीवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को पहले एसआरएन और बाद में प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के कारण कालोनी में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी।
मूलत: पश्चिम बंगाल के बाकूड़ा जिला निवासी 66 वर्षीय प्रभात मुखर्जी एनटीपीसी में इंजीनियर से सेवानिवृत हुए हैं। वह काफी दिनों से झूंसी के छतनाग रोड स्थित सरायतकी कालोनी में मकान बनाकर परिवार समेत रह रहे हैं। 60 वर्षीय पत्नी दीपाली के अलावां बेटे शिवशंकर, शिवराम तथा बेटी शिवानी व प्रीतिमा है। इंजीनियर प्रभात की परिवार में पत्नी के साथ ही बच्चों से भी पारिवारिक विवाद है। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर घर में कलह होती है। हालांकि इंजीनियर के परिजन उसे दीमागी रूप से असंतुलित बता रहे हैं। प्रभात को शक है कि उसकी पत्नी एफडी के पैसे के साथ ही मकान अपने मायकेवालों के नाम करना चाहती है।
रविवार की शाम तकरीबन सात बजे इसी को लेकर प्रभात का पत्नी दीपाली से विवाद हुआ। आक्रोशित प्रभात ने पत्नी पर सब्जी काटने वाले चाकू और कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। बाद में ईट से उसके सिर पर भी वार कर दिया। हमले में दीपाली के गले और सिर में गंभीर चोट आई थी। खून से लथपथ महिला की चीख सुनकर घर के भीतर मौजूद अन्य सदस्य एवं मोहल्लेवाले मौके पर पहुंचे। सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ ही 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में पहले एसआरएन और बाद में प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पति इंजीनियर प्रभात को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। घटना से कालोनी में घंटों अफरा-तफरी मची रही। साथ ही लोगों की भीड़ जुट गई थी।