फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आग की चपेट में आने से

आग की चपेट में आने से

Thu, 09 May 2019 02:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से
आग की चपेट में आने से फटा गैस सिलेंडर
विज्ञापन



प्रयागराज। एलनगंज स्थित एक घर में बीती रात शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। आग की चपेट में वहां रखा छोटा गैस सिलेंडर भी आकर फट गया हालांकि कमरे में किसी के न होने से कोई घायल नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक एलनगंज चौराहे के करीब रहने वाले अशोक पांडेय के घर में बुधवार भोर करीब दो बजे अचानक आग लग गई। थोड़ी देर में आग की लपटें बाहर आने लगीं। आग लगते ही वहां चीख-पुकार मच गई। घर में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। धीरे-धीरे आग ने दूसरी मंजिल को अपने घेरे में ले लिया। यहां मकान मालिक ने अपनी एक रिश्तेदार को कमरा किराए पर दिया हुआ था लेकिन उसके कमरे में कोई नहीं था। थोड़ी ही देर में आग ने वहां रखे गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। थोड़ी देर में आवाज के साथ वह फट गया लेकिन कमरे एवं आसपास किसी के न होने से कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग में किसी तरह काबू पाया। आग की चपेट में आने से वहां रखी घरेलू इस्तेमाल की वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed