फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फोन कर शिक्षा निदेशक के रिश्तेदार से भी मांग लिए पैसे

फोन कर शिक्षा निदेशक के रिश्तेदार से भी मांग लिए पैसे

Sun, 14 Apr 2019 10:23 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
फोन कर शिक्षा निदेशक के रिश्तेदार से भी मांग लिए पैसे
ठगों ने शिक्षा निदेशक के रिश्तेदार से भी मांग लिए पैसे
विज्ञापन

0 परीक्षाफल पूर्ण कराने के लिए लोगों के पास लगातार आ रहे फोन
0 सचिव की अभिभावकों से अपील, किसी भी प्रलोभन में न पड़ें
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों के अभिभावकों को फोन कर परीक्षाफल पूर्ण कराने और परीक्षा में उत्तीर्ण कराने का प्रलोभन देकर अब भी पैसे की मांग की जा रही है। ठगों ने शिक्षा निदेशक के रिश्तेदार को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी फोन करके परीक्षाफल पूर्ण कराने के लिए पैसे की मांग की।
माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय में इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि ठगों ने साक्षरता कार्यक्रम शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा के एक रिश्तेदार को भी फोन करके परीक्षाफल पूर्ण कराने के लिए पैसे की मांग की। ऐसे फोन बड़ी संख्या में अभिभावकों के पास आ रहे हैं। हालांकि सूचना मिलते ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने डीजीपी को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत करा दिया है और ऐसे ठगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सचिव ने अभिभावकों से भी अपील की है कि अगर उनके पास कोई फोन आता है और कहा जाता है कि रिजल्ट अपूर्ण है और उसे पूर्ण कराने के लिए दिए गए एकाउंट नंबर में निर्धारित रकम जमा कर दें तो ऐसा बिल्कुल न करें। कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्स्थ के लिए यह कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। इसी तरह परीक्षा में उत्तीर्ण कराने के झांसे में भी न फंसे। सचिव ने कहा है कि इस बाबत परिषद पूरी तरह से सजग है और सक्षम अधिकारियों से पत्रचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed