{"_id":"5c82cdd7bdec22140d5698b7","slug":"91552076247-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए शहर पहुंची एसआईटी, वादी से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच के लिए शहर पहुंची एसआईटी, वादी से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच के लिए पहुुंची एसआईटी, वादी से पूछताछ
हॉलैंड हाल मामला: आज लखनऊ में दर्ज होगा बयान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हॉलैंड हॉल सोसायटी के नाम पर गबन के आरोप में दर्ज मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी शुक्रवार को जांच के लिए शहर पहुंची। यहां तीन सदस्यीय टीम ने मुकदमा वादी से पूछताछ की। साथ ही दस्तावेजों की जांच के लिए शनिवार को उन्हें लखनऊ तलब किया है।
भाजपा नेता श्यामप्रकाश द्विवेदी ने पिछले साल नवंबर में कर्नलगंज थाने मेें यह मामला दर्ज कराया था। उनकी तहरीर पर कुल आठ लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिनमें पीसी सिंह, जनरल सेक्रेटरी एलवान मसीह, पीटर बलदेव, मार्विन मैसी, शशि प्रकाश, आईवन मैसी, राजेश जोसफ, अशोक मसीह व अन्य शामिल थे। आरोप था कि विलियम हॉलैंड हाल यूनिवर्सिटी कॉलेज सोसायटी के तहत फर्जीवाड़ा कर करोड़ों का गबन किया गया। मामले में गठित एसआईटी जांच के लिए शुक्रवार को शहर पहुंची और मुकदमा वादी से पूछताछ की। उनसे मामले से जुड़े दस्तावेजों की भी जानकारी ली। टीम में डीआईजी बीडी शुक्ला, एसपी स्मिता मिश्रा व इंस्पेक्टर आरएन द्विवेदी शामिल रहे। पूछताछ के बाद टीम लौट गई। हालांकि दस्तावेजों की जांच के लिए शनिवार को मुकदमा वादी को लखनऊ तलब किया गया है। साथ ही वहां बयान भी दर्ज किया जाएगा।