फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कौशाम्बी में हादसे के बाद बवाल

कौशाम्बी में हादसे के बाद बवाल

Mon, 25 Feb 2019 09:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी में हादसे के बाद बवाल
ओवरलोड ट्रक ने छात्रा
विज्ञापन

को कुचला, तीन घंटे बवाल
- ग्रामीणों ने पश्चिमशरीरा-प्रयागराज मार्ग पर लगाया जाम, लाठीचार्ज
- छात्रा की हालत गंभीर, प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल की गई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल (कौशाम्बी)। कस्बे के फकीराबाद चौराहे पर सोमवार सुबह परीक्षा देने जा रही दसवीं की एक छात्रा को बालू लदे ओवरलोड ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में छात्रा के शरीर का आधा हिस्सा पूरी तरह से कुचल गया। घटना से गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक पश्चिमशरीरा-प्रयागराज मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम लगा रहे लोगों को खदेड़ा, तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका। बेहद नाजुक हालत में छात्रा को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है।

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर अंबारी गांव की हेमा पाल (16) पुत्री बसंतलाल हाईस्कूल की छात्रा है। सोमवार सुबह वह परीक्षा देने आदर्श इंटर कॉलेज सरायअकिल जा रही थी। फकीराबाद चौराहे पर पीछे से आए ओवरलोड बालू ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे छात्रा छिटककर गिर गई। इस दौरान ट्रक उसके कमर से नीचे के हिस्से को कुचलते हुए गुजर गया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। उधर, घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने फकीराबाद चौराहे पर जाम लगा दिया और पुलिस पर पैसा लेकर ओवरलोडिंग कराने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। बिफरी भीड़ डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी थी। करीब तीन घंटे की मान-मनौव्वल के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। हालांकि इसमें किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। भीड़ ने ट्रक को भी आग के हवाले करने की कोशिश की थी। पर, कामयाब नहीं हुए। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। छात्रा के भाई लक्ष्मीकांत पाल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed