{"_id":"5baf9f45867a554f1b136470","slug":"91538236229-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की पिटाई से छात्रा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका की पिटाई से छात्रा जख्मी
Updated Sat, 29 Sep 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका ने छात्रा
को बेरहमी से पीटा
स्कूल प्रबंधक, टीचर समेत तीन पर केस दर्ज
शिकायत करने पर दी नाम काटने की धमकी
झूंसी (इलाहाबाद)। थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना दो स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा सात की छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना की जानकारी लेने शनिवार को परिजन स्कूल पहुंचे तो आरोप है कि प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षिका विवाद करने लगे। साथ ही गालीगलौज भी की गई। पुलिस ने स्कूल की शिक्षिका, प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के नगर पंचायत झूंसी वार्ड नंबर 17 पूरे सूरदास के गायत्री नगर निवासी मनीष कुमार पाठक हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। श्री पाठक की 15 वर्षीय बेटी जान्ह्वी झूंसी के आवास विकास कालोनी योजना दो स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। छात्रा के परिजनों के मुताबिक रोज की तरह शुक्रवार को भी छात्रा स्कूल आई थी। किसी सवाल को लेकर छात्रा जान्ह्वी की शिक्षिका श्रेया ने डस्टर और डंडे से पिटाई कर दी। आरोप है कि शिक्षिका के साथ-साथ विद्यालय के प्रबंधक मदन और प्रधानाचार्य सुमन ने भी छात्रा की डंडे से पिटाई की। पिटाई से छात्रा के हाथ के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई है। पता चला है कि इस दौरान कुछ अन्य छात्राओं की भी पिटाई की गई थी। शनिवार को परिजन इस बाबत स्कूल प्रबंधन से पूछताछ करने गए तो आरोप है कि गालीगलौज की गई। धमकाया गया कि पुलिस से शिकायत की तो स्कूल से छात्रा का नाम काट देंगे। इस पर परिजन झूंसी थाने पहुंचे। सूचना पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अशोक सिंह समेत अन्य अधिवक्ता थाने पहुंच गए तथा आरोपी स्कूल प्रबंधन व शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करने लगे। बाद में छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रबंधक मदन, प्रधानाचार्य सुमन तथा अध्यापिका श्रेया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया।