{"_id":"5afddb2d4f1c1be5408b61eb","slug":"91526586157-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी छात्र से नौकरी के नाम पर हड़पे पांच लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतियोगी छात्र से नौकरी के नाम पर हड़पे पांच लाख
Updated Fri, 18 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतियोगी छात्र से नौकरी के नाम पर हड़पे पांच लाख
पीड़ित छात्र ने शिवकुटी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
इलाहाबाद। थाना शिवकुटी के गोविंदपुर मोहल्ले में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले एक छात्र को नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने पांच लाख रुपए हड़प लिए। उसने पैसे वापस मांगे तब जालसाज ने दो बार चेक दिया लेकिन दोनों बाउंस हो गए। अब जालसाज बाउंस चेक वापस लेने के लिए छात्र को धमका रहा है। परेशान छात्र ने शिवकुटी थाने में जालसाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूल रुप से राजस्थान केटोंक जिले का रहने वाला राजेश कुमार मीना पुत्र ओंकार नाथ तीन साल पहले इलाहाबाद में रहकर सिविल एवं एसएससी परीक्षाओं की तैयारी करता था। तभी उसकी मुलाकात कानपुर निवासी अरुण सिंह पुत्र गंगा सिंह से हुई। अप्रैल 2015 में एसएससी परीक्षा पास करा देने का झांसा देते हुए अरुण ने राजेश से दस लाख रुपए मांगे। छात्र ने इसे देने में असमर्थता जताई तब उसने पहली किश्त के तौर पर पांच लाख मांगे। राजेश इस पर राजी हो गया। उसने दो किश्त में अरुण को यह रकम दे दी। जालसाज के कहे के मुताबिक उसने एसएससी परीक्षा का फार्म भरा लेकिन उसका चयन नहीं हुआ। जालसाज ने दूसरे वर्ष कराने का झांसा देकर उसे चुप रहने को कहा। उसके बाद दूसरे साल भी उसका चयन नहीं हुआ। इस पर राजेश ने पैसा वापस मांगना शुरु कर दिया। पहले तो अरुण टालमटोल करता रहा लेकिन बाद में चेक दिया। इस दौरान राजेश दिल्ली जाकर तैयारी करने लगा। कुछ दिनों पहले अरुण ने राजेश को इलाहाबाद बुलाया और चेक लौटाने का दबाव बनाने लगा। उसने एक भाजपा विधायक की धौंस भी देने की कोशिश की। भुक्तभोगी छात्र ने जालसाज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।