फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भाग रहे चार बदमाश पकड़े गए

पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भाग रहे चार बदमाश पकड़े गए

Tue, 30 Jan 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भाग रहे चार बदमाश पकड़े गए
चेकिंग के दौरान दरोगा को कुचलने का प्रयास
विज्ञापन

0 अटाला में काली फिल्म और बिना नंबर की गाड़ी पकड़ी गई
0 चार गिरफ्तार, हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
अटाला में सोमवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों ने एक दरोगा को टक्कर मारकर उसे कुचलने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कार से भाग रहे चारों को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने भी बदमाशों को पकड़ने में पुलिस की मदद की। चारों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
करेली थाने के दरोगा कुलदीप यादव सिपाहियों के साथ अटाला में मजीदिया इस्लामिया के पास कार में ब्लैक फिल्म और कागजातों की चेकिंग कर रहे थे। वह सड़क किनारे अपनी बाइक पर बैठे थे। उसी समय एक स्विफ्ट कार को सिपाहियों ने रोका। कार पर ब्लैक फिल्म थी। कार सवार युवक ने तेजी से सिपाही की ओर गाड़ी भगाई, सिपाही सड़क पर गिर पड़ा। यह देख दरोगा कुलदीप भी कार को रोकने का प्रयास करने लगे। कार सवार युवक ने दरोगा को टक्कर मारते हुए उनकी बाइक को गिरा दिया। कुलदीप के पैरों से खून निकलने लगा तो वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। शोरगुल के बीच सिपाहियों ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले। कंट्रोल रूम में कॉल कर सिपाहियों ने कार का पीछा किया। कुछ स्थानीय लोग भी अपनी-अपनी गाड़ियों से कार सवार बदमाशों के पीछे भागे। आगे जाकर कार सवार युवकों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर करेली विजय सिंह ने बताया कि घायल दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। कार रूदापुर के किसी शौकत की है। कार को रूदापुर का फरहान चला रहा था। गाड़ी पर चंदापुर का किफलैन, परवेज और बख्शीमोढ़ा का मुदस्सिर बैठे थे। चारों को गिरफ्तार कर गाड़ी सीज कर दी गई है। उन पर हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके आपराधिक रिकार्ड के बारे में पता किया जा रहा है। कार मालिक को भी थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed