{"_id":"5a2ee5a94f1c1b6a678c12c6","slug":"91513022889-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड की अश्लील हरकतों से सहमी छात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड की अश्लील हरकतों से सहमी छात्रा
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गार्ड की छेड़खानी से सहमी छात्रा ने छोड़ दिया स्कूल
-शाहगंज में क्रिश्चियन स्कूल का है यह मामला
-डरी छात्रा ने मां को बताया तो थाने में की गई शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शाहगंज स्थित क्रिश्चियन स्कूल के गार्ड की अश्लील हरकत, छेड़खानी तथा धमकी से सहमी कक्षा पांच की एक छात्रा ने स्कूल ही जाना बंद कर दिया। बहुत दबाव बनाने पर छात्रा ने हकीकत बताई तो परिजन सन्न रह गए। मां ने शाहगंज थाने में शिकायत की है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि कार्रवाई होगी।
12 वर्षीय रेहाना (नाम काल्पनिक) शाहगंज में काटजू मार्ग स्थित क्रिश्चियन स्कूल में पांचवी कक्षा की छात्रा है। वह करीब दस दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। मां कहती तो वह रोने लगती और कहती कि उसे स्कूल नहीं जाना है। रविवार को मां ने ज्यादा दबाव बनाया कि उसे सोमवार से स्कूल जाना है तो रेहाना रोने लगी और बोली कि स्कूल जाएगी तो गार्ड उसे परेशान करेगा और मार भी सकता है। यह सुनकर स्तब्ध मां ने बेटी को दिलासा देकर पूछा तो पता चला कि स्कूल का गार्ड करीब एक महीने से मौका पाकर रेहाना के साथ अश्लील हरकत करता। छेड़खानी के बाद उसे धमकाता कि अगर किसी से बताया तो परिवार सहित मार दिया जाएगा। छात्रा ने एक बार कहा कि वह अपने घर में बताएगी तो गार्ड ने उसे धमकी दिया कि उसकी मां को भी मार दिया जाएगा। इस डर से छात्रा चुप्पी साधे रही। बेटी की आपबीती और डर की वजह पता चलने के बाद मां ने करीबियों से इस बारे में बात की। समाजसेवी कैफी अंसारी ने शाहगंज पुलिस से शिकायत की और कहा कि रेहाना से ऐसी हरकत करने वाला गार्ड दूसरी छात्राओ को भी परेशान करता होगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने गार्ड की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।