फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फोटो....39.40.41 20-37-28

फोटो....39.40.41 20-37-28

Wed, 14 Jun 2017 08:47 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो....39.40.41 20-37-28
लालगंज। उदयपुर थाने की जीप मंगलवार रात अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एक दरोगा और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसएसआई समेत तीन लोगों को गंभ्ीार हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा ट्रक के सामने आ जाने के कारण हुआ। सिपाही की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


उदयपुर थाने में तैनात एसएसआई गया प्रसाद शुक्ल मंगलवार रात सिपाही राजेश सिंह, अशरफ अली, श्रवण कुमार व विकास सिंह को लेेकर रायबरेली-प्रतापगढ़ रोड पर गश्त करने के लिए निकले थे। रात लगभग सवा तीन बजे नया पुरवा के पास जैसे ही पुलिस जीप पहुंची कि रायबरेली की तरफ से तेज रफ्तार एक ट्रक सामने आ गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि ट्रक की हेड लाइट की चमक से चालक नियंत्रण खो बैठा और जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एसएसआई गया प्रसाद शुक्ल, श्रवण कुमार व विकास को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिपाही राजेश सिंह व अशरफ अली का इलाज कर कर छोड़ दिया गया। सिपाही राजेश सिंह की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो....39.40.41
उदयपुर थाने की जीप पलटी, एक दरोगा, चार सिपाही घायल
गंभीर हालत में दरोगा समेत दो सिपाही रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed