{"_id":"5cb5eb54bdec222dcc57899c","slug":"81555426132-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरोपी की तलाश में बाराबंकी गई टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्य आरोपी की तलाश में बाराबंकी गई टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी और लखनऊ के ध्यानार्थ
00000000000000000000000
मुख्य आरोपी की तलाश में बाराबंकी में दबिश
0 पीसीबी हॉस्टल में पूर्व छात्र की हत्या का मामला, आरोपी पकड़ से दूर
0 भदोही, आजमगढ़ में भी पुलिस टीम ने की छापेमारी, क्राइम ब्रांच भी लगी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में पूर्व छात्र रोहित शुक्ला की हत्या करने के आरोपी 48 घंटे बाद भी पकड़ से दूर हैं। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने बाराबंकी में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। उधर अन्य आरोपियों की तलाश में भदोही आजमगढ़ में भी छापेमारी की गई। देर रात बिहार के लिए भी एक टीम रवाना की गई है।
पीसीबी हॉस्टल में 14 अप्रैल की देर रात दो बजे के करीब पूर्व छात्र रोहित शुक्ला उर्फ बेटू (28) को गोलियों से भून दिया गया था। मामले में पिता की तहरीर पर छह लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई, जिनमें से तीन हॉस्टल के ही छात्र हैं। इनमें मुख्य आरोपी आदर्श त्रिपाठी के अलावा हिमांशु सिंह, हरिओम त्रिपाठी, नवनीत उर्फ अभिषेक यादव, प्रशांत उपाध्याय व सौरभ विश्वकर्मा शामिल हैं। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि पीसीबी हॉस्टल के बगल बन रहे स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर के ठेके को लेकर वारदात अंजाम दी गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की तो पता चला कि मुख्य आरोपी आदर्श एमए अंतिम वर्ष का छात्र है और वह छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर चुनाव भी लड़ चुका है। वह मूल रूप से बाराबंकी का रहने वाला है, जिस पर पुलिस की एक टीम ने रात में ही उसके बाराबंकी स्थित निवास पर दबिश दी। लेकिन, वह वहां नहीं मिला। उधर अन्य आरोपियों में हरिओम त्रिपाठी भदोही, अभिषेक यादव उर्फ नवनीत आजमगढ़, सौरभ विश्वकर्मा गाजीपुर, हिमांशु सिंह रायबरेली का रहने वाला है। एक अन्य आरोपी प्रशांत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम ने भदोही व आजमगढ़ में भी छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि आदर्श के साथ ही अभिषेक व सौरभ भी पीसीबी हॉस्टल में रहते हैं और एमए अंतिम वर्ष के ही छात्र हैं।
आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम
मंगलवार देर शाम एसएसपी की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित कर दिया गया। एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य समेत सभी फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच समेत तीन टीमें बनाई गई हैं। जिन्हें अलग-अलग लोकेशन पर भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
रोहित के करीबियों से पूछताछ
उधर पुलिस ने मृतक पूर्व छात्र के कुछ करीबियों से भी पूछताछ की। दरअसल, यह बात सामने आई थी कि देर रात रोहित अपने कुछ साथियों के साथ हॉस्टल में पहुंचा था, जहां हुए विवाद के बाद फायरिंग शुरू हो गई थी। ऐसे में रोहित के करीबियों से पूछताछ कर पुलिस ने उन लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जो उसके साथ हॉस्टल पहुंचे थे। हालांकि, पिता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि रोहित को फोन कर हॉस्टल बुलाया गया था और घटना के वक्त वह खुद मौके पर मौजूद थे।
बिहार भी भेजी गई एक टीम
पुलिस सूत्रों की मानें तो फिलहाल आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर रखे हैं। हालांकि, जांच में यह बात पता चली है कि एक आरोपी की रिश्तेदारी बिहार में है और बहुत संभव है कि आरोपियों ने वहीं शरण ली हो। ऐसे में एक टीम बिहार के लिए भी रवाना की गई। फिलहाल इस बारे में पुलिस अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका सिर्फ यही कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।