{"_id":"5b50e5084f1c1b466d8b5ce8","slug":"81532028168-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड अटैक का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसिड अटैक का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई पर एसिड से हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
0 पुलिस ने आरोपी को पकड़कर भेजा जेल
0 अतरसुइया के रानीमंडी में हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। अतरसुइया थाना क्षेत्र के रानीमंडी इलाके में जेई पर एसिड हमले का मुख्य आरोपी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। उधर, मामले में नामजद किए गए एक आरोपी की कोई संलिप्तता नहीं पाई गई है। जबकि एक आरोपी ऐसा था, जिसकी मौत हो चुकी है।
घटना 17 जुलाई की है। 11 केवी स्विचिंग सब स्टेशन से जुड़े रानीमंडी में दोपहर में जेई त्रिलोकीनाथ के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम बिजली चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंची थी। मीटर चेक करते हुए टीम नसरीन बेग के आवासीय परिसर में पहुंची। तभी कुछ लोग विरोध करने लगे और जांच टीम को घेर लिया। तभी किसी ने जेई की पैंट की जेब में ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। कुछ देर बाद पैर में जलन महसूस होने पर जेई ने देखा तो पैंट कई जगह से जली दिखी। साथ ही कपड़ों से धुआं भी उठ रहा था। यह देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद जेई के साथ ही टीम के सदस्य सोमनाथ वर्मा, इरफान और दीपचंद ने किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाई। जेई की तहरीर पर अतरसुइया पुलिस ने सरवर अली और सफदर को नामजद करते हुए 30-40 अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पता चला कि जेई की जेब में एसिड रानीमंडी निवासी कौसर ने डाला था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि जिन दो अन्य लोगों को नामजद कराया गया है उनमें से सफदर की संलिप्तता नहीं पाई गई है। जबकि सरवर अली की कई साल पहलेे मौत हो चुकी है।