{"_id":"5cafa3bbbdec2214222a95f0","slug":"71555014587-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के सामने ही उनकी बाइक लेकर भाग गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता के सामने ही बाइक लेकर भागा युवक
विज्ञापन
प्रयागराज। कचहरी में बुधवार की शाम एक अधिवक्ता की बाइक उनके सामने ही युवक लेकर भाग निकला। अधिवक्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेंहदौरी कालोनी के रहने वाले अधिवक्ता संजीव तिवारी जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं। बुधवार की शाम वह न्यायालय से घर जाने के लिए निकल रहे थे। एक युवक स्कूटी पर बैठी युवती से बात कर रहा था। संजीव अपनी गाड़ी निकालने लगे तो युवक ने कहा कि चाबी दीजिए मैं गाड़ी निकाल देता हूं। संजीव ने चाबी दे दी। युवक ने उनकी बाइक निकाली और स्टार्ट कर भाग निकला। लड़की भी स्कूटी लेकर निकल गई। संजीव ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वकीलों का कहना है कि इस समय कचहरी के आस पास वाहन चोरों का बड़ा गिरोह सक्रिय है। प्रतिदिन कोई न कोई गाड़ी चोरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।