फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फर्जी वोटिंग पर हंगामा, हाथापाई

फर्जी वोटिंग पर हंगामा, हाथापाई

Wed, 26 Dec 2018 01:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
फर्जी वोटिंग पर हंगामा, हाथापाई
केपी ट्रस्ट चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान के दौरान दिन भर शांति रही लेकिन शाम को करीब पौने पांच बजे फर्जी वोटिंग पर हंगामा हो गया। बूथ नंबर 17 पर पोलिंग एजेंट ने एक युवक को आईडी देखकर रोका तो वह झगड़ा करने लगा। वहां पहुंचे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. विवेक की गर्दन पकड़ने की कोशिश कर लूकरगंज निवासी आशीष के साथ हाथापाई की गई। मौके पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में तीखी झड़प हुई। पुलिस मौके से दो आरोपियों को पकड़ कर जार्जटाउन थाने ले गई है।
विज्ञापन


मतदान स्थल पर बूथ नंबर 17 पर वोटिंग के अंतिम दौर में अचानक हल्ला मचा। पोलिंग एजेंट आशीष ने एक युवक को रोका। आरोप था कि वह कायस्थ नहीं था, फर्जी आईडी पर वोट डालने आया था। पकड़े जाने पर वह आशीष से उलझकर हाथापाई करने लगे। वहां पहुंचे डॉ. विवेक पर भी हमला करने की कोशिश की। तभी वहां चौधरी जितेंद्र नाथ के समर्थक पहुंचे तो आरोप, प्रत्यारोप के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


हो हल्ला सुनकर वहां पहुंचे सीओ और फोर्स ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। वहां से दो लोगों को इंस्पेक्टर जार्जटाउन ने पकड़ा और थाने भेज दिया।

जाम में फंसे सैकड़ों न्यासधारी
केपी कॉलेज के सामने एमजी मार्ग और लीडर रोड पर यातायात प्रतिबंध के कारण शहर में दिन भर जाम लगा रहा। जाम में फंसे तमाम न्यासधारी मतदान करने से वंचित रह गए। निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी राघवेेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि करीब 500 न्यासधारी जाम और अन्य दिक्कतों के कारण घंटों जाम में फंसे रहे और मतदान करने नहीं आ सके। वहीं शाम करीब सवा पांच बजे दो दर्जन से अधिक लोग वोट देने पहुंचे, लेकिन चुनाव अधिकारी ने उन्हें अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर से ज्यादा प्रचारक, बांटी टॉफी, की रिंग
केपी कॉलेज मैदान के प्रवेश द्वार से प्रचार का क्रम दिन भर पूरे मैदान में जारी रहा। महिलाओं, बच्चों के साथ प्रत्याशियों के समर्थक क्रम संख्या दर्ज पर्चियों, पंफलेट के साथ टॉफी, बिस्कुट, की रिंग, बैग आदि बांटते रहे। वहीं अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के पंडालों में चाय-कॉफी और नाश्ते की व्यवस्था दिन भर रही। बोतल बंद पानी की छोटी, बड़ी बोतलों की पेटियां हर पंडाल में रखी थीं। सुबह नाश्ते के बाद दोपहर में भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed