{"_id":"5955208d4f1c1b2a328b45ef","slug":"71498751117-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड सिपाही से लूट लिए 45 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड सिपाही से लूट लिए 45 हजार
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन के सामने रिटायर्ड सिपाही से 45 हजार की लूट
बाइक सवार दो बदमाशों घटना को अंजाम दिया
घटना के आधे घंटे बाद सुलेमसराय में भी हुई 50 हजार की छिनैती
पुलिस को शक दोनों घटनाएं में बदमाश वही
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शहर में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बुधवार की दोपहर पुलिस लाइन के ठीक सामने एक रिटायर्ड सिपाही से 45 हजार रुपये छीन लिए। रिटायर्ड सिपाही बैंक से रुपये निकालकर बाहर ही निकले थे कि बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया। संभवत: इन्हीं बदमाशों ने धूमनगंज के सुलेमसराय में भी 50 हजार की लूट को भी अंजाम दिया था। धूमनगंज पुलिस को बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है।
प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के दुबरामई गांव के रहने वाले उदय नारायण मिश्रा पुलिस महकमे के रिटायर्ड सिपाही हैं। वह इलाहाबाद से रिटायर हुए हैं। उनका खाता पुलिस लाइंस के सामने एसबीआई की मुख्य शाखा में है। बुधवार को वे प्रतापगढ़ से इलाहाबाद आए और बैंक से 45 हजार रुपये निकाले। बैग में रुपये और पास बुक को लेकर वह बाहर निकले। पुलिस लाइन के ठीक सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया। वह शोरगुल मचाते हुए दौड़े लेकिन बदमाश बाइक लेकर भाग निकले। उन्होंने मोबाइल से लेकर कर्नलगंज पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अवधेश प्रताप ने बताया कि बाइक सवार की तलाश में चेकिंग लगाई गई थी लेकिन वह नहीं मिले। इस घटना को हुए अभी आधा घंटे भी नहीं बीते थे कि सुलेम सराय के पास रिटायर्ड कर्मचारी राम सजीवन के 50 हजार रुपये बदमाशों ने छीन लिए। राम सजीवन ने भी एसबीआई मुख्य शाखा से रुपये निकाले थे। इंस्पेक्टर धूमनगंज एके त्यागी ने बताया कि आशंका है कि पुलिस लाइन के सामने लूट करने वाले बदमाशों ने ही सुलेमसराय में वारदात की। दोनों बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। बिना नंबर की गाड़ी पर दोनों के चेहरे स्पष्ट नजर आ रहे हैं। अब रिटायर्ड सिपाही को बुलाकर उन्हें बदमाशों की फुटेज दिखाई जाएगी।