फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जाली आधार से भाई की जगह दे रहा था परीक्षा, गिरफ्तार

जाली आधार से भाई की जगह दे रहा था परीक्षा, गिरफ्तार

Fri, 26 Oct 2018 08:56 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
जाली आधार से भाई की जगह दे रहा था परीक्षा, गिरफ्तार
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000000

जाली आधार से भाई की जगह दे रहा था परीक्षा, गिरफ्तार
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान कीडगंज में सामने आया फर्जीवाड़ा
आरोपी के साथ ही अभ्यर्थी भाई के खिलाफ भी दर्ज हुई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिपाही भर्ती परीक्षा 2018 के दौरान शुक्रवार को कीडगंज में फर्जीवाड़ा सामने आया। यहां एक युवक अपने भाई की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया। यह खेल उसने जाली आधार तैयार कराकर कर रहा था। केंद्र प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। भाई समेत उसके खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को दो पालियों में हुआ। सुबह 10 से 12 बजे से परीक्षा होनी थी। इसके लिए कीडगंज नई बस्ती स्थित श्री कन्हैया विद्या मंदिर को भी केंद्र बनाया गया था। पुलिस ने बताया कि कक्ष संख्या 18 में गतिविधियां संदिग्ध देख कक्ष निरीक्षक माला भार्गव ने चेकिंग की तो एक अभ्यर्थी घबरा गया। पहले तो वह इधर-उधर की बातें करता रहा लेकिन, सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने भाई की जगह परीक्षा दे रहा है। खुद को संदीप कुमार पुत्र रामलाल सरोज निवासी चौरांग नेवादा जिला प्रतापगढ़ बताते हुए उसने कहा कि वह अपने भाई लवकुश कुमार सरोज की जगह परीक्षा दे रहा था। इस फर्जीवाड़े के लिए उसने भाई का जाली आधार तैयार कराया था। लवकुश के आधार कार्ड पर अपनी फोटो चस्पा कर उसने यह खेल किया। खास बात यह कि ओएमआर शीट व परीक्षा प्रश्न पत्र पर हूबहू लवकुश का हस्ताक्षर किया गया। केंद्र प्रबंधन की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर मिश्र की तहरीर पर संदीप व लवकुश के खिलाफ धोखाधड़ी, परीक्षा अधिनियम समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। कीडगंज इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एक दिन पहले भी जाली आधार से हुआ था फर्जीवाड़ा
प्रयागराज। सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें जाली आधार के जरिए फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। तब पुलिस ने बायोमीट्रिक अटेंडेंस मशीन ऑपरेटर महेंद्र सिंह और कक्ष निरीक्षक दीपेंद्र पटेल व पवन कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों गुलाब व दिवाकर की तलाश में जुटी है। दारागंज निवासी गुलाब ने ही अपने स्टूडियो में दिवाकर का फर्जी आधार तैयार किया। जिसके जरिए महेंद्र दिवाकर के स्थान पर ड्यूटी कर रहा था। करेली इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी शुक्रवार को जेल भेज दिए गए। दिवाकर व गुलाब की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
पहले दिन 20 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
प्रयागराज। उधर सिपाही भर्ती परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में आयोजित हुई। 25 अक्तूबर को एक पाली जबकि शुक्रवार को दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। तीनों पालियों में लगभग 25-25 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। पहले दिन कुल 25104 में से 20200 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 4904 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। नोडल अफसर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन करीब 80 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शुक्रवार की परीक्षा में उपस्थिति का सही आंकड़ा एक दिन बाद ही मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed