{"_id":"5b43945d4f1c1bbd248b54d7","slug":"51531155549-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी लेकर नौकरानी चंपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी लेकर नौकरानी चंपत
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से नकदी लेकर नौकरानी चंपत
नौकरानी समेत प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
इलाहाबाद। दिल्ली की प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए रखी नौकरानी घर में रखी नकदी लेकर फरार हो गई। मकान मालिक ने नौकरानी समेत दिल्ली स्थित प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजरुपपुर निवासी सौरभ हलदार ने पुलिस को बताया कि उनको घरेलू कार्यों में मदद के लिए एक सहायक की जरूरत थी। दिल्ली स्थित शर्मा मैड ब्यूरो से संपर्क करने पर ब्यूरो ने नौकरानी उपलब्ध कराने की पेशकश की। इसके एवज में उन्होंने 32 हजार रुपये ब्यूरो संचालक भोलाराम शर्मा को दिए। कुछ दिनों बाद ब्यूरो की तरफ से उनके घर नीलम नाम की एक महिला भेजी गई। उसके बाद नीलम दो जुलाई को घर में रखी नकदी समेत फरार हो गई। उसके गायब हो जाने पर उन्होंने ब्यूरो संचालक से संपर्क किया लेकिन, उसने भी कोई मदद नहीं की। सौरभ ने दोनों पर सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए धूमनगंज थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।